इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच आज तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेला गया। अंतिम वनडे मैच में कीवी टीम ने बांग्लादेश को 88 रनों से हराकर वनडे सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप कर दिया है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 65 रन देकर 6 विकेट लिए। जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, मार्टिन गप्टिल को सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।
जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला
इसी बीच आज खेले गए अंतिम वनडे मैच में कीवी टीम के सीनियर खिलाड़ी रॉस टेलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। टेलर ने अंतिम वनडे मैच में 82 गेंदों पर खेली गई 69 रन की पारी के दौरान टेलर न्यूजीलैंड के लिए वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इसी के साथ ही टेलर इस मामले में उन्होंने पूर्व कीवी कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (8007) को पीछे छोड़ दिया है। रोस टेलर ने अपने करियर का 47वां अर्धशतक जमाकर ये खास उपलब्धि हासिल की। टेलर के अब वनडे में 8026 रन हो गए है। इसी के साथ आपको बता दें रोस टेलर सबसे तेजी से 8000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए है। टेलर ने ये उपलब्धि अपनी 203 पारियों में हासिल की। जबकि आपको बता दें कि सबसे तेज 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है। उसके बाद एबी डीविलियर्स और सौरव गांगुली हैं।