Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईरानी ट्रॉफी: विदर्भ के खिलाफ मुकाबले के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम घोषित, इस दिग्गज को मिली कप्तानी

विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर रणजी ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया है। यह लगातार दूसरी मौका है जब विदर्भ ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। अब उसे ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ खेलना है। इसकी शुरुआत 12 फरवरी को नागपुर के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जायेगा। इसके लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान कर दिया गया है।

कई युवाओं को मौका

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल का नाम भी शामिल है। उसके अलावा हनुमा विहारी को भी इस टीम में जगह मिली है।

इस टीम की कमान भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। रहाणे इससे पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गये पहले तीन वनडे मैचों में इंडिया ए के कप्तान थे।

मजबूत गेंदबाजी

ईरानी ट्रॉफी में पिछले साल विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराया था। इस बार रेस्ट ऑफ इंडिया की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है। तेज गेंदबाजों में अंकित राजपूत और टी उल हक, रोनित मोरे और संदीप वारियर का नाम शामिल है।

स्पिन गेंदबाजों में राजस्थान के युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर को मौका दिया गया है। राहुल ने रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की थी। इस टीम में कर्नाटक के स्पिन ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को भी शामिल किया गया है।

टक्कर का होगा मुकाबला

ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम काफी मजबूत है और दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला होने की उम्मीद है। विदर्भ की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी मजबूत है और वह पिछले दो सालों में एक भी रणजी ट्रॉफी मुकाबला नहीं हारे हैं।

इस प्रकार है टीम:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हनुमा विहारी, श्रेया अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौथम, धमेंद्र जडेजा, राहुल चाहर, अंकित राजपूत, टी उल-हक, रोनित मोरे, संदीप वारियर , स्नेल पटेल.

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ईरानी ट्रॉफी: विदर्भ के खिलाफ मुकाबले के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम घोषित, इस दिग्गज को मिली कप्तानी appeared first on Sportzwiki.