भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए पिछले कुछ समय से सितारा बुलंदी पर है। मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में रेगुलर खिलाड़ी की छवि के बीच लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में वापसी की और मोहम्मद शमी के लिए ये वापसी भी क्या खूब रही है।
मोहम्मद शमी ने की है शानदार वापसी
मोहम्मद शमी को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वनडे सीरीज में मौका दिया गया. जहां उन्होंने अपने आपको साबित करने का कोई मौका नहीं गंवाया। सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने विश्व कप के लिए तीसरे सीमर की तलाश को भी खत्म कर दिया है।

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में छाप छोड़ने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज किया। और पांच मैचों की वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बने।
शमी की गेंदबाजी के कायल हुए पूर्व भारतीय गेंदबाज करसन घावरी
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में शानदार वापसी और इस गेंदबाजी को देख भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी काफी प्रभावित हुए हैं।

शमी की गेंदबाजी के मुरिद हुए करसन घावरी ने उनकी गेंदबाजी को लेकर कहा कि
“शमी ने गेंदबाजी में बहुत सुधार किया है और अपने क्रिकेट पर ध्यान केन्द्रित किया है। जिस तरह से उनके साथ पिछले दो सालों में घटित हुआ है उससे तो उन्होंने मजबूती के साथ वापसी की है। वो इस समय अपने करियर की बेस्ट गेंदबाजी कर रहे हैं।”
मोहम्मद शमी की गेदबाजी लाइन-लैंथ से प्रभावित हैं घावरी
जब करसन घावरी से मोहम्मद शमी के विश्व कप की टीम में शामिल होने को लेकर पूछा तो
“उन्होंने कहा कि 100 फीसदी, वो विश्व कप स्क्वॉड में होने चाहिए। क्योंकि इंग्लिश कंडिशन में वो अच्छे गेंदबाज होंगे।”

शमी की गेंदबाजी स्पीड को लेकर करसन घावरी ने कहा कि
“शमी निरंतर 140-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल रहे हैं और अगर वो अपनी सटिकता बरकरार रखते हैं तो भारतीय टीम के लिए आसानी होगी।”
शमी की गेंदबाजी को लेकर आगे घावरी ने कहा कि
“उन्हें विविधता मिली है। वो स्विंगर और आउट स्विंगर गेंदबाजी कर सकते हैं। सटीकता भी उनकी गेंदबाजी में है। अगर वो एक अच्छा यॉर्कर विकसित करते हैं, तो उनके लिए ये बहुत अच्छा होगा। उनकी लाइन और लंबाई बहुत अच्छी है। जो उन्हें गति कराने में मदद करती है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post मोहम्मद शमी की जबरदस्त गेंदबाजी से पूर्व गेंदबाज करसन घावरी हुए प्रभावित, कही ये दिल छू लेने वाली बात appeared first on Sportzwiki.