Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप यादव ने सभी को हैरान करते हुए इस विकेटकीपर को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

एमएस धोनी विकेट के पीछे से भारत के रिस्ट युवा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को कुछ ना कुछ बताते हुए नजर आते रहते हैं.

भारत के दोनों युवा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी अपनी सफलता का श्रेय कई इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी को दे चुके हैं और दोनों ही इस बात को कहते है, कि धोनी उन्हें विकेट के पीछे से गेंदबाजी करते वक्त बहुत कुछ बताते हैं. जिससे दोनों को ही अच्छी गेंदबाजी करने में मदद मिलती है.

कुलदीप ने धोनी को बताया विकेट के पीछे सबसे फुर्तीला 

कुलदीप यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए अपने एक बयान में कहा,

“माही भाई के पास बहुत अनुभव है. वे हमें खेल, कि छोटी-छोटी बारीकियों से अवगत करते रहते हैं. वो एक गेम चेंजर हैं. विकेट के पीछे वह जिस फुर्ती से वे काम करते हैं, ऐसा किसी और को करते मैंने नहीं देखा है. मैं कहूँगा, कि वह दुनिया के सबसे फुर्तीले विकेटकीपर है.”

कभी सपने में नहीं सोचा था, विश्व कप खेलूँगा 

कुलदीप यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए अपने बयान में आगे कहा,

“मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था, कि मैं एक दिन भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा बनूँगा, लेकिन आज मैं इस बात से बहुत खुश हूँ, कि मैं इस योजना का हिस्सा हूँ.”

गेंद को घुमाना और हवा में बल्लेबाज को छकाना मेरी ताकत

न्यूजीलैंड के विकेटों के बारे में कुलदीप यादव ने कहा,

“जब भी मैं छोटे मैदान पर खेलता हूँ. मैं गेंद को फ्लाइट देता हूँ, क्योंकि एक कहावत है, कि कितना भी पाटा विकेट हो, बल्लेबाज उतना फंसेगा. 

जब भी कोई बल्लेबाज मुझे छक्का लगाता है, तो मैं उतना ही खुश होता हूँ, क्योंकि ये मुझे उसे आउट करने का मौका भी देता है. 

अगर फ्लैट विकेट पर आप गेंद तेज डालोगे, तो बल्लेबाज आसानी से आपकी गेंद को पढ़ लेगा और मारेगा. गेंद को घुमाना और हवा में बल्लेबाज को छकाना मेरी ताकत हैं.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कुलदीप यादव ने सभी को हैरान करते हुए इस विकेटकीपर को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर appeared first on Sportzwiki.