भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच वेलिंगटन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
इस मुकाबले का भारत की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही है. महज 18 रन के स्कोर पर ही भारतीय टीम ने अपने 4 विकेट गंवा दिए थे.
मैट हैनरी की परफेक्ट यॉर्कर का शिकार बने रोहित

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम की पारी का पांचवा ओवर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा बोल्ड हो गये.
दरअसल, मैट हैनरी ने रोहित शर्मा को यह गेंद परफेक्ट यॉर्कर की थी. रोहित इस गेंद पर पूरी तरह चकमा खा गए और बोल्ड हो गये. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंदों में मात्र 2 ही रन बना पाये.
मैट हैनरी ने दिखाया एग्रेशन, तो रोहित ने दिखाई निराशा

रोहित शर्मा का विकेट हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने अपना एग्रेशन दिखाया और अपनी ख़ुशी को जमकर अपने साथियों के साथ मनाया, वहीं रोहित शर्मा लगातार दूसरे मैच में सस्ते पर आउट होने के बाद काफी निराश दिखे. पवेलियन को जाते वक्त उनके चेहरें पर निराशा साफ़ देखी जा रही थी.
बता दें, कि रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद हर वनडे सीरीज में शतक लगाया था, लेकिन वह इस वनडे सीरीज में शतक लगाने से चुक गए हैं और उनके हर सीरीज में शतक लगाने का यह सिलसिला भी टूट गया है.
यहाँ देखें वीडियो

— MS (@premchoprafan) February 3, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने रोहित शर्मा को अपनी परफेक्ट यॉर्कर से बोल्ड कर दिया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.