पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा था. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही थी. और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहे थे.
इस बीच भारतीय वायु सेना के जवानो ने अपने शहीद जवानों का बदला लेने पाकिस्तान के धरती पर एयर स्ट्राइक किया. न्यूज़ चैनलों की माने तो 300 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया.
पाकिस्तान के कारवाई के बाद शोएब अख्तर के भारत के खिलाफ ये बोल

भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई के बाद. बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा के भीतर घुसने की कोशिश की लेकिन भारत ने उनके एफ-16 विमान को उनकी सीमा में ही मार गिराया.
“आक्रामकता की प्रतिक्रिया प्रतिशोध है. हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा दिया गया एक मजबूत जवाब. पाकिस्तान एयर फ़ोर्स और पाकिस्तान सेना को सलाम. पाकिस्तान जिंदाबाद. मुझे उम्मीद है कि हम एक सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंचेंगे”
यहाँ देखें शोएब अख्तर का ट्वीट
The response to aggression is retaliation. A strong one as given by our brave soldiers. Salute to PAF & Pakistan Army.
Pakistan Zindabad.
I hope we reach an amicable solution. #PakistanZindabad #PakistanStrikesBack pic.twitter.com/xh24e7P6T8— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) February 27, 2019
विश्व कप के मैच के लिए अख्तर ने दिया था ये बयान
"Better sense should prevail" .
A very sensible offer from Prime Minister @ImranKhanPTI#SayNoToWar pic.twitter.com/8AG8LibOTc— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) February 27, 2019
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए ये भी कह दिया कि भारत को विश्व कप में ना खेलने का फैसला लेने का पूरा हक है. हालांकि फिर उन्होंने यू-टर्न ले लिया था.
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में मुकाबला 16 जून को खेला जाना है. अब ये देखना होगा विश्व कप का ये मुकाबला हो पाता है या नहीं. दोनों देश के हालत बहुत खराब होते जा रहे हैं. पाकिस्तान अपने घर में आतंकवाद को पनाह दे रही है. वहीं भारत इसके खिलाफ कारवाई कर रही है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post शोएब अख्तर के बिगड़े बोल, एयर स्ट्राइक के बाद भारत के खिलाफ उगला जहर appeared first on Sportzwiki.