Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुपर ओवर में भी ड्रा हुआ राजस्थान और गुजरात का मैच, तो ऐसे निकला परिणाम

सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट उस समय रोमांचक स्थिति में पहुंच गया जब गुजरात और  राजस्थान का मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ. इसलिए मैच का रोमांच और भी अधिक बढ़ गया। इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच सुपर ओवर का मैचा कराया गया, लेकिन इसका परिणाम और भी हैरान करने वाला था।

सुपर ओवर में दोनों ही टीम बराबरी पर

दर्शक सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट मैच का भरपूर आनंद ले रहे थे। लेकिन सुपर ओवर भी मैच को निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंचाया जा सका। दोनों ही टीमें सुपर ओवर में 4 रन ही बना सकीं।

खलील अहमद ने 4 रन पर ही गुजरात को रोक दिया। लेकिन गुजरात की टीम ने भी एक ओवर में राजस्थान को 4 रनों पर ही समेट दिया।

गुजरात की तरफ से पियूष चावला ने एक ओवर में 4 रन ही बल्लेबाज को लेने दिए। सुपर ओवर में भी जीत का फैसला नहीं हो पाने पर दर्शकों का उत्साह और अधिक बढ़ गया।

बाउंड्री के आधार पर हुआ विजेता का फैसला

अंत में सुपर ओवर के बाद मैच के जीत का निर्णय सुपर तरीके से बाउंड्री को आधार बनाया गया। जीत का निर्णय इस आधार पर किया गया, कि किस टीम ने कितनी बाउंड्री लगाई। जिसमें गुजरात आगे रहा।

गुजरात की टीम ने 4 छक्के और 12 चौके लगाए। वहीं, राजस्थान ने 3 छक्के और 10 चौके ही लगाए। अधिक बाउंड्री लगाने पर गुजरात ने 16-13 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आपको बता दें कि राजस्थान ने 7 विकेट पर 143 रन बटोरे। यही हाल गुजरात का भी रहा था।

 

The post सुपर ओवर में भी ड्रा हुआ राजस्थान और गुजरात का मैच, तो ऐसे निकला परिणाम appeared first on Sportzwiki.