Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर

बांग्लादेश में खेली गई टी20 क्रिकेट लीग बांग्लादेश प्रीमियर लीग की समाप्ति हो गई है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग की समाप्ति के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना हो रही है जहां टीम एक तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ दौरे का आगाज करेगी।

शाकिब अल हसन को चोट, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश को तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 फरवरी से पहले वनडे के साथ शुरू करनी है लेकिन उससे ठीक पहले बांग्लादेश को बड़ा और करारा झटका लगा है।

बांग्लादेश के अनुभवी और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अंगुली फ्रेंक्चर के कारण वनडे सीरीज से बाहर होने पड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अब बांग्लादेश शाकिब के बिना वनडे सीरीज में मैदान में उतरेगी।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में अंगुली हुई फ्रेक्चर

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शाकिब अल हसन ढाका डाइनामाइज टीम के कप्तान थे। जिनकी टीम को फाइनल मुकाबले में कोमिला विक्टोरियंस के हाथों 17 रन से मैच गंवाना पड़ा। मैच के साथ ही शाकिब को चोट भी लग गई।

फाइनल मुकाबले के दौरान ही शाकिब को अंगुली में थिरासा परेरा की गेंद पर फ्रेक्चर हो गया। जिसकी एक्स रे रिपोर्ट के बाद इस चोट का पता चला। शाकिब को बाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी है।

एक्स-रे रिपोर्ट के बाद तीन सप्ताह के आराम की सलाह

शाकिब अल हसन की चोट को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फिजियो देबाशिष चौधरी ने कहा कि “मैच के बाद एक्स-रे किया गया और वहीं से पुष्टि हुई कि उनके बाएं हाथ के रिंग फिंगर में चोट लगी है। प्रभावित अंगुली को अब तीन सप्ताह के आराम की जरूरत है।”

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड किसी भी तरह से शाकिब अल हसन के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा। क्योंकि कुछ ही महिनों में विश्व कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है और बांग्लादेश के इस ऑलराउंडर पर काफी उम्मीदें हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर appeared first on Sportzwiki.