भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए अबतक का क्रिकेट करियर बहुत शानदार रहा है. कप्तान विराट कोहली ने अबतक अपने बल्ले से जमकर रन बनाये है.
उन्होंने विश्व क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की है. उनका बल्ला किसी एक फॉर्मेट में नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में बोला है. इसी वजह से आज वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी हैं.
अख्तर के खिलाफ नॉन-स्ट्राइक पर रहना पसंद करते कोहली

दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज विराट कोहली ने ‘ब्रेकफ़ास्ट विद द चैंपियन’ में आकर एक बयान दिया था. जिसमे उन्होंने कहा था, अगर उन्हें शोएब अख्तर के खिलाफ मैच खेलना पड़ता, तो वह उन्हें स्ट्राइक से खेलना पसंद नहीं करते, बल्कि उनके खिलाफ नॉन स्ट्राइक पर रहना ही पसंद करते.
अख्तर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज

आपकों बता दें, कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते है. वह विश्व कप 2003 में 161.3 की रफ़्तार से गेंद को डाल चुके हैं. यह गेंद आज भी दुनिया की सबसे तेज गेंद है. उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर के दौरान कई बल्लेबाजों को अपनी रफ़्तार से भयभीत किया है.
ये शब्द कहे थे विराट कोहली ने

विराट कोहली ने अपने बयान में कहा था, कि
“मैंने कभी शोएब अख्तर का सामना नहीं किया, लेकिन मैंने उन्हें दांबुला में गेंदबाजी करते देखा. यहां तक कि अपने करियर के अंत में भी वह काफी घातक दिख रहे थे.
शोएब अख्तर को देखने के बाद, मैंने सोचा कि जब वह अपने चरम पर थे और मैं उनके खिलाफ बल्लेबाजी करता, तो मैं नॉन-स्ट्राइकर पर ही रहना ज्यादा पसंद करता.”
ऐसा रहा है विराट कोहली का अबतक का क्रिकेट करियर

विराट कोहली भारतीय टीम के लिए 77 टेस्ट मैच, 222 वनडे मैच और 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. कोहली ने 77 टेस्ट मैचों में 53.76 की शानदार औसत से 6613 रन बनाये हुए है. साथ ही उन्होंने 222 वनडे मैचों में 59.50 की औसत से 10533 रन बनाये हुए है.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी सफल रहे है. उन्होंने 65 टी-20 मैचों में 49.25 की औसत से 2167 रन बनाये हुए है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.11 का रहा है. वह वर्तमान समय में टेस्ट और वनडे दोनों रैंकिंग में नंबर-1 है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इस गेंदबाज के खिलाफ नॉन स्ट्राइक एंड पर रहना पसंद करते हैं विराट कोहली, खुद किया खुलासा appeared first on Sportzwiki.