Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रजनेश और मुकुंद सेमीफाइनल में

चेन्नई
आॅस्ट्रेलियन ओपन के ग्रैंड स्लेम के मुख्य दौर में पहुंचने वाले भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन और शशि कुमार मुकुंद ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते शुक्रवार को 54160 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रजनेश ने क्वार्टरफाइनल में आॅस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को लगातार सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बना ली। 16वीं वरीयता प्राप्त शशि कुमार मुकुंद ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन बरकरार रखते हुए गैर वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के ब्राइडन क्लेन को 6-2, 3-6, 7-6 से हराया। शशि कुमार ने निर्णायक सेट का टाई ब्रेक 7-3 से जीता।

सेमीफाइनल में प्रजनेश का मुकाबला आॅस्ट्रेलिया के एंर्ड्यू हेरिस से होगा जिन्होंने स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 1-6, 7-6, 6-2 से हराया। शशि कुमार के सामने दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस के कोरेन्टीन मौटेट की चुनौती होगी जिन्होंने स्पेन के निकोला कुन को तीन सेटों में 5-7, 6-3, 6-4 से हराया।