Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांचवें वनडे में भारत और हार्दिक पांड्या ने बना डाले ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। हार्दिक पांड्या (45 रन और दो विकेट) के ऑलराउंडर प्रदर्शन और मैन ऑफ द मैच अंबाटी रायुडू (90) एवं विजय शंकर (45) की शानदार पारियों की सहायता से भारत ने पांचवें एवं अन्तिम एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 35 रन से शिकस्त दी।

भारत ने जीत के साथ किया वनडे सीरीज का अंत,पांचवें मैच में न्यूजीलैंड को 35 रन से हराया

इस जीत के साथ ही भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड में वनडे शृंखला में चार मैच जीतने की उपलब्धि हासिल की है। टीम इंडिया ने यह शृंखला 4-1 से अपने नाम की। कीवी टीम के वनडे क्रिकेट इतिहास में यह चौथा मौका है जब उसने एक शृंखला में चार मैच गंवाए। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी तूफानी पारी के माध्यम से दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विराट के बाद अब स्मृति मंधाना ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम

सितंबर 2018 के बाद क्रिकेट मैदान में लौटे हार्दिक पांड्या ने अपनी 22 गेंदों में 45 रन की पारी के दौरान दो चौके और पांच छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 47वें ओवर में स्पिनर टोड एस्टल के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक लगाई। इस ओवर में उन्होंने लगातार 3 छक्के लगाए। वैसे हार्दिक पांड्या ने चौथी बार किसी गेंदबाज के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाए हैं।

इससे पहले वह साल 2017 में पाकिस्तान के इमाद वसीम, इसी साल शदाब खान और ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा के खिलाफ ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

वहीं हार्दिक पांड्या ने कीवी टीम के खिलाफ उसी की सरजमीं पर सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 204.54 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।