Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के अलावा इस देश को बताया विश्व कप का सबसे बड़ा दावेदार

स्पोर्ट्स डेस्क। इस साल सभी देश की क्रिकेट टीम विश्वकप को लेकर काफी मेहनत करती नजर आ रही रही है। साथ ही क्रिकेट जगत के कुछ दिग्गज विश्वकप को लेकर अलग-अलग भविष्यवाणी कर रहें है हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के खिताब का दावेदार टीम को घोषणा की है उन्होंने पहले भारतीय टीम को विश्वकप की सबसे बड़ी दावेदार बताई थी। उसके बाद उन्होंने ने हाल ही में इंग्लैंड को भी अहम दावेदार बताया है।

वीवीएस लक्ष्मण का कहना कि इस बार इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप की दावेदार भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड को भी बताया है उनका कहना है कि इस विश्व कप में भारत और इंग्लैंड सबसे बड़े दावेदार के रूट में इस टूर्नामेंट में उतरेंगे। आपको बता दे कि हाल ही में भारतीय टीम ने भारत ने ऑस्ट्रेलिया को विराट कोहली की कप्तानी में 2-1 से मात दी थी वहीं न्यूजीलैंड को भी भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से हराया था। साथ ही उनका कहना है कि भारत का हर खिलाड़ी विश्वकप में अपनी तरफ से अच्छी मेहनत करता नजर आएगा।

साथ ही लक्ष्मण का कहना कि विश्वकप के लिए भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को मानसिक और शारीरिक तौर पर पूरी तरह से फिट रहना ही होगा। भारतीय टीम ने हाल ही में अपने विदेशी दौरे यानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था। साथ ही उन्होंने ने कहा है कि भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही खूब प्रभावित किया।

ये भी पढ़े:

7 साल की उम्र चीते की रफ्तार से दौड़ता है ये बच्चा, 13 सेकंड में पूरी की 100 मीटर की रेस, देखें VIDEO

पांड्या को एक रन लेने से इसलिए किया था मना, कार्तिक ने बताई वजह

विश्वकप में भारतीय टीम के लिए ये युवा खिलाड़ी कर सकता ओपनिंग!



Herald