Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : एमएस धोनी ने चहल टीवी पर इंटरव्यू देने से किया इंकार, चहल ने की जिद्द तो धोनी ने लगाई रेस

भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड की टीम को उसी की धरती पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस सीरीज का अंतिम वनडे मैच वेलिंगटन में खेला गया था. इस मैच को भारत की टीम ने 35 रन के अंतर से जीत लिया था.

एमएस धोनी ने चहल टीवी पर इंटरव्यू देने से किया इंकार

इस सीरीज में भारत के मैच जीतने के बाद किसी ना किसी एक खिलाड़ी को चहल टीवी पर बुलाया जा रहा था. जहां युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों का इंटरव्यू ले रहे थे.

इस पांचवे वनडे मैच के बाद भी युजवेंद्र चहल इंटरव्यू के लिए किसी भारतीय खिलाड़ी को खोज रहे थे. उनकी नजर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर पड़ी और उन्होंने धोनी को ही चहल टीवी पर बुलाने का फैसला किया.

जब चहल ने धोनी को चहल टीवी पर इंटरव्यू देने के लिए कहा, तो धोनी ने इंकार कर दिया. उन्होंने चहल को किसी और को ले जाने की सलाह दी.

चहल की जिद्द से भागे धोनी 

जब युजवेंद्र चहल, धोनी से चहल टीवी पर इंटरव्यू देने के लिए जिद्द करने लगे, तो धोनी चहल से बचने के लिए भाग गये और चहल के हाथ नहीं आये.

एमएस धोनी जब टीम के कप्तान थे, तो वह काफी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं, लेकिन अब वह किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेस में जाने से वह इंटरव्यू देने से बचते हैं.

यहाँ देखें धोनी के चहल से बचकर भागने का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे चहल के इंटरव्यू से बचने के लिए धोनी भाग निकले. आपकों बता दें, कि चहल टीवी पर कप्तान विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी जैसे कई क्रिकेटरों ने इंटरव्यू दिए है.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : एमएस धोनी ने चहल टीवी पर इंटरव्यू देने से किया इंकार, चहल ने की जिद्द तो धोनी ने लगाई रेस appeared first on Sportzwiki.