Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने कहा पाकिस्तान के साथ विश्वकप खेल उन्हें मात दे भारत, यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें अभी तक 40 से ज्यादा जवानों के शहीद हो चुके हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है। इसी वजह से विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलने की बात हो रही है।

सुनील गावस्कर की अलग राय

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर विश्व कप में पाकिस्तान से खेलने के पक्ष में हैं। वह चाहते हैं कि भारत इस मुकाबले में खेले और जीत दर्ज करे। इसपर बात करते हुए उन्होंने इंडिया टुडे से कहा

“अगर भारत विश्व कप में पाकिस्तान नहीं खेलने का फैसला करता है, तो कौन जीतता है? हमने उन्हें विश्व कप में हर बार हराया है। हम खेल सकते हैं और हरा सकते हैं। सुनिश्चित कर सकते हैं कि वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे।”

आईसीसी नहीं कर सकता फैसला

बीसीसीआई इस मुद्दे पर आईसीसी से बात करने वाला है लेकिन सुनील गावस्कर के अनुसार इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। इसके लिए यूनाइटेड नेशन में जाना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा

“इसके लिए सही मंच संयुक्त राष्ट्र में है। मुझे यकीन नहीं है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सम्मेलन इसे लाने के लिए सही मंच है। हादसे से हम सब सहमे में हैं। मुझे यकीन नहीं है कि यह काम करेगा, क्योंकि अन्य देश यह कह सकते हैं कि यह दो देशों के बीच एक आंतरिक मुद्दा है, इसलिए कृपया हमें शामिल न करें।”

बीसीसीआई आईसीसी से करेगी मांग

इसके साथ ही रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई आईसीसी को खत लिखकर पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने की मांग करेगा। इसके लिए सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने बीसीसीआई के सीईओ से बात की है। 27 फरवरी को दुबई में आईसीसी की बैठक भी होने वाली है और यहाँ बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी यह मांग रखेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सुनील गावस्कर ने कहा पाकिस्तान के साथ विश्वकप खेल उन्हें मात दे भारत, यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि appeared first on Sportzwiki.