Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आरोन फिंच ने भारत आने से पहले भरी हुंकार, कहा इस योजना के तहत भारत को उसके घर में देंगे मात

रविवार को ही ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच की अगुवाई में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने बिग बैश लीग का खिताब जीता था.

अब आरोन फिंच की निगाहें भारत दौरे पर है. बता दें, कि 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर दो मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है.

भारत से जीतने के लिए हमें स्पष्ट योजना की जरुरत 

आरोन फिंच ने भारत दौरे पर आने से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को एक बयान दिया है, जिसमे उन्होंने कहा है, कि हमें भारत दौरे पर जीत हासिल करने के लिए स्पष्ट योजना की जरुरत है.

बता दें, कि विश्व कप से पहले भारत की यह आखिरी सीरीज होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम इस सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम के साथ भी पांच मैचों की वनडे सीरीज आबूधाबी में खेलेगी.

हालाँकि, भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को बिना स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के खेलना होगा. जबकि पाकिस्तान के खिलाफ दोनों ही खिलाड़ियों के टीम में लौटने के पूरा चांस है.

भारत अपनी परिस्थितियों में वनडे क्रिकेट की सबसे अच्छी टीमों में से एक

आरोन फिंच ने अपने बयान में कहा,

“मुझे नहीं लगता कि हमें किसी भी तरह का कोई भी दबाव लेने की जरूरत है, अगर हम भारत दौरे पर जा रहे है, और वहां एक अच्छी योजना के साथ ना जाये, तो हमें वहां अच्छे नतीजे नहीं मिल पायेंगे. 

भारत अपनी परिस्थितियों में वनडे क्रिकेट की सबसे अच्छी टीमों में से एक हैं. इसलिए आपको आत्मविश्वास से खेलना होगा और अपने खेल की एक स्पष्ट योजना बनानी होगा.”

इस प्रकार हैं भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 टीम 

Pet Howard also said the goodbye to Cricket Australia

आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, डीआर्सी शॉर्ट, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, एश्टन टर्नर, पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, नाथन कुल्टर-नाइल, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम ज़म्पा

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आरोन फिंच ने भारत आने से पहले भरी हुंकार, कहा इस योजना के तहत भारत को उसके घर में देंगे मात appeared first on Sportzwiki.