Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दिया क्रिकेट प्रशंसकों को ये बड़ा तोहफा

खेल डेस्क। दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारत का पहला मल्टी प्लेयर वर्चुअल रियलिटी गेम ;सचिन सागा लॉन्च कर क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है।

भारत रत्न और अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर ने तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गेमिंग एनीमेशन और इन्फोटेनमेंट इवेंट-इंडिया गेमिंग शो (आईजीएस) में इस गेम को लॉन्च किया गया है।

सुनील गावस्कर ने कहा ये दो ऑलराउंडर खिलाड़ी विश्वकप में भारत के लिए साबित हो सकते तुरूप के इक्के

पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने इस गेम को लॉन्च करने के दौरान कहा कि इससे खेलने वाले उपभोक्ता को क्रिकेट मैदान जैसा वास्तविक एहसास होगा। इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने विश्वास व्यक्त किया कि यह गेम ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आएगा।

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस गेम को उपभोक्ताओं को क्रिकेट मैदान में खेलने के अनुभव को दर्शाने के लिए बनाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को मैदान में खेलने जैसा अनुभव प्राप्त हो सकेगा।इस गेम की खासियत यह है कि इसमें बल्लेबाजों को 150 की स्पीड से गेंद का सामना करना पड़ेगा, जिससे वह खिलाड़ी के खिलाफ अपने रिफलेक्सेस का आकलन कर सकेगा।

आईसीसी विश्व कप में ये क्रिकेटर होगा पाकिस्तान का कप्तान, पीसीबी ने की बड़ी घोषणा

इसके अलावा ;सचिन सागा में गेंदों को पिच से लेकर विकेटकीपर तक की वास्तविक समय की स्पीड जैसा ही एहसास होगा। गौरतलब है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिनमें से कई को तोडऩा तो किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। उनके नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा शतक और रन बनाने के भी विश्व कीर्तिमान दर्ज हैं।