Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हनुमा विहारी भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि मौजूदा समय के इस भारतीय खिलाड़ी को मानते हैं अपना आदर्श

भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी ने इंग्लैंड दौरे पर सीरीज के अंतिम मैच में डेब्यू किया था। उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें सलामी बल्लेबाज करने का मौका मिला, जहाँ वह भले ही सफल नहीं रहे लेकिन सभी को अपनी टेक्निक से प्रभावित किया। ईरानी कप की दोनों पारियों में भी उन्होंने शतक बनाया है।

ईरानी कप पर दिया बयान

विदर्भ ने पहली पारी में बढत के आधार पर ईरानी कप पर कब्जा जमाया। हनुमा विहारी ने इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दोनों ही पारियों में शतक बनाया। अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने क्रिकेट नेक्स्ट से कहा

“आप कोशिश करते हैं कि आप जिस भी टीम से खेलते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और जाहिर है ईरानी कप एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। यहाँ शतक बनाना भी अच्छी फीलिंग है। दूसरी पारी में हम 95 रनों से पिछड़ रहे थे और मैं नहीं चाहता था कि गेंदबाज विशेष रूप से उस विकेट पर शीर्ष पर हों जो स्पिनरों की मदद कर रहा था।”

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में जुझारू प्रदर्शन

हनुमा विहारी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जरुर बड़ा स्कोर नहीं बनाया लेकिन उन्होंने जुझारू प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग डे टेस्ट में छोटी पारी के बावजूद विराट कोहली ने उनकी तारीफ की थी। इसपर हनुमा विहारी ने कहा

“जब आप ऑस्ट्रेलिया का दौरा करते हैं तो यह एक कठिन चुनौती है और इसमें कोई संदेह नहीं है। मैं अच्छी तरह से तैयार था और मैं इस बात से बहुत खुश था कि मैंने अपना योगदान दिया। स्कोरबोर्ड हमेशा आपको नहीं बताता कि मैंने वहां कितनी अच्छी बल्लेबाजी की।”

टीम को जीत दिलवाना चाहता हूँ

हनुमा विहारी ने आगे कहा कि वह चेतेश्वर पुजारा की तरह प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहते हैं। इस बारे में विहारी ने कहा

“अगली बार मैं टीम के लिए मैच विजेता बनने में योगदान देना चाहता हूं। उसी तरह जैसे पुजारा उस सीरीज में थे। मैं टीम के लिए वैसा ही खिलाड़ी बनना चाहता हूँ।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post हनुमा विहारी भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि मौजूदा समय के इस भारतीय खिलाड़ी को मानते हैं अपना आदर्श appeared first on Sportzwiki.