विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया ईरानी कप मैच ड्रा रहा। इसी वजह से पहली पारी में बढ़त बनाने वाली विदर्भ ने विजेता घोषित कर दिया गया। खेल समाप्त होने में 17 गेंद बाकि थी और विदर्भ को जीत के लिए 11 रन ही चाहिए थे लेकिन दोनों कप्तान अजिंक्य रहाणे और फैज फजल ने मैच बराबरी पर समाप्त करने की सहमती जता दी।
विदर्भ का शानदार प्रदर्शन

लगातार दो बार रणजी ट्रॉफी अपने नाम करने वाली विदर्भ ने लगातार दूसरी बार ईरानी कप भी अपने नाम कर लिया। रणजी ट्रॉफी 2017-18 की शुरुआत से कभी तक टीम को एक भी मैच में हार नहीं मिली है।
फैज फजल की कप्तानी में युवा टीम ने वसीम जाफर और उमेश यादव के गैरमौजूदगी में भी इस कप को अपने नाम किया। विदर्भ ने अभी तक दो ईरानी कप खेले हैं और दोनों को अपने नाम किया है।
मैच के बाद फैज फजल का बड़ा ऐलान

ईरानी कप जीतने के बाद टीम के कप्तान फैज फजल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मैच में मिली प्राइज मनी को पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवान के परिवारों को देने की बात कही। मैच के बाद उन्होंने कहा
“धन्यवाद, पूरी टीम ने पूरे सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया। हमारी टीम ने पुलवामा में शहीद हुए जवान के परिवारों को पुरस्कार राशि देने का फैसला किया है। हमारी तरफ से एक छोटा सा योगदान है।”
वीरेंद्र सहवाग ने भी की पहल

14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। पिछले कुछ सालों में यह देश में सबसे बड़ा आतंकी हमला है। इससे पूरे देश में शोक की लहर है।
इस घटना के बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शहीद हुए जवानों के बच्चों को अपने स्कूल में फ्री पढाई देने की घोषणा की है। उन्होंने आज ही सोशल मीडिया के जरिये इस बात का ऐलान किया।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ईरानी कप जीतने के बाद पुलवामा में शहीद जवानों के परिवार के लिए फैज फजल का बड़ा ऐलान appeared first on Sportzwiki.