कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें अभी तक 40 से ज्यादा जवानों के शहीद हो चुके हैं। यह एक आत्मघाती हमला था बताया जा रहा था, कि काफिले में सीआरपीएफ की करीब दर्जनभर गाड़ियों में 2500 से अधिक जवान सवार थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों को निशाना बनाया। इसके बाद गौतम गंभीर ने गुस्सा दिखाया था।
गौतम गंभीर ने किया था ट्वीट

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर देश के मुद्दे पर लगातार अपनी राय रखते हैं। उन्हें लगातार पाकिस्तान पर निशाना आधा है। इस बार हमले के बाद में उन्होंने पाकिस्तान पर गुस्सा दिखाया था। गंभीर ने लिखा
“हां, अलगाववादियों के साथ बात करते हैं। हां, पाकिस्तान के साथ बात करते हैं। लेकिन इस बार बातचीत मेज पर नहीं हो सकती है, इसे युद्ध के मैदान में होना चाहिए। अब बहुत हो गया है। श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर IED ब्लास्ट में CRPF के 18 जवान मारे गए।”
Yes, let’s talk with the separatists. Yes, let’s talk with Pakistan. But this time conversation can’t be on the table, it has to be in a battle ground. Enough is enough. 18 CRPF personnel killed in IED blast on Srinagar-Jammu highway https://t.co/aa0t0idiHY via @economictimes
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 14, 2019
शाहिद अफरीदी से पूछा गया सवाल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और गौत्तम गंभीर कई बार सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ चुके हैं। अब गंभीर के इस पोस्ट पर अफरीदी से सवाल पूछा गया। अफरीदी इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा ले रहे हैं।
शाहिद अफरीदी से गौतम गंभीर के बारे में पूछा गया तो अफरीदी ने कहा “क्या हो गया उसे?”
इस पर सवाल पूछने वाले ने कहा “गंभीर ने बयान दिया है कि वह पाकिस्तान से जंग के मैदान में लड़ना चाहेंगे।”
इस सवाल को सुनने के बाद शाहिद अफरीदी ने कोई जवाब नहीं दिया और अपनी बस में चढ़ गये। वह रिएक्शन से ऐसा दिखाना चाह रहे थे कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है।
देखें वीडियो:
"Kia Hogya Gautam Gambhir ko"
VC : Behtareen Sports
Geplaatst door Green Team op Zaterdag 16 februari 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: गौतम गंभीर के युद्ध वाले पोस्ट पर पूछे सवाल पर शाहिद अफरीदी ने दिया ये प्रतिक्रिया appeared first on Sportzwiki.
VC : Behtareen Sports