क्रिकेट में कैच की भूमिका बहुत ज्यादा होती है. हमने अभी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के मुकाबले में देखा था कि कैसे जैसन रॉय को क्रिस गेल का कैच छोड़ना महंगा पड़ा था. उंचा कैच लेना इतना आसान नहीं होता है. ख़ास कर जब सूर्य की किरणे तेज हो. उस समय कैच लेने में बहुत समस्या होती है.
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान नासिर हुसैन ने 49 मीटर की ऊंचाई से फेंकी गई क्रिकेट गेंद को लपकते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन कुछ ही समय बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस्टन बॉमगार्टनर ने 62 मीटर ऊंचाई वाला कैच लेते हुए वो रिकॉर्ड तोड़ डाला.
अब इस खिलाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

इस बार ये कीर्तिमान किसी पुरष क्रिकेटर ने नहीं बल्कि महिला क्रिकेटर ने किया है.आईसीसी वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप को शुरु होने में बस एक साल बचा है.ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट को प्रमोट करने की शुरुआत गुरुवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से हुई.
यहाँ देखें वीडियो
1 year to go to the @ICC Women’s #T20WorldCup in Australia! To celebrate, @ahealy77 faces up to a ball dropped from above the MCG lights in a @GWR title attempt for the highest catch of a cricket ball! See it in full @ https://t.co/9BFoVKDlzL pic.twitter.com/UBc872fdGL
— ICC T20 World Cup (@T20WorldCup) February 20, 2019
ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलेसा हेली ने सबसे ऊंचा कैच पकड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया. हेली ने 80 मीटर की ऊंचाई से फेंकी गई क्रिकेट बाॅल को पकड़ा. जिसके बाद उन्हें ‘ हाईएस्ट कैच ऑफ़ क्रिकेट बाॅल’ का गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड खिताब मिला.
स्टेडियम में लगी लाइट से भी ऊंचा ले जाया गया था

हेली ने ये रिकाॅर्ड तीसरे मौके पर बनाया. दरअसल एमसीजी मैदान पर ड्रोन के जरिए गेंद को यहां स्टेडियम में लगी लाइट से भी ऊंचा ले जाया गया था और वहां से गेंद छोड़ी गई. शुरुआती दो मौकों पर हेली के हाथों से कैच टपक गया मगर जब तीसरा और फाइनल मौका आया तो हेली ने कोई गलती नहीं की.
एलिसा हीली ने ये कैच लेने के बाद अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि वो नहीं चाहती थीं कि ये रिकॉर्ड कोई और बनाए इसलिए इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने की खुशी उन्होंने जमकर मनाई.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: इस खिलाड़ी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड, लपका क्रिकेट इतिहास का सबसे ऊँचा कैच appeared first on Sportzwiki.