Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जेरे ने रियो ओपन में पहला करियर खिताब जीता

रियो डि जिनेरियो
सर्बिया के लास्लो जेरे ने रविवार को रियो ओपन में अपने करियर का पहला खिताब हासिल किया और इसे अपने माता-पिता को समर्पित किया जिनका कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया था। तेईस वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में कनाडाई युवा फेलिक्स ऑगर एलियासिमे को 6-3 7-5 से शिकस्त दी। इस खिताब से उनकी विश्व रैंकिंग में अच्छा सुधार होगा। ट्राफी दिये जाने के समय उन्होंने भावुक होकर इसे अपने माता पिता को समर्पित किया। उन्होंने अपनी मां को सात साल पहले और पिता को दो महीने खो दिया था।