भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर है जहां एक ही स्थान के लिए कई खिलाड़ियों के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। इसी में बात जब विकेटकीपर की करें तो यहां भी प्रतिस्पर्धा कुछ कम नहीं है। विश्व कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट आने को है और विकेटकीपर में एमएस धोनी को ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक टक्कर दे रहे हैं।
कुमार संगकारा मानते हैं महेन्द्र सिंह धोनी का स्थान निश्चित
वैसे महेन्द्र सिंह धोनी के स्थान को विश्व कप में कोई खतरा तो नहीं है लेकिन उन्हें ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक अपने प्रदर्शन से कहीं ना कहीं रेस कर रहे हैं।

विश्व कप में भारतीय टीम में इस तरह की प्रतिस्पर्धा बेहतर मानी जा सकती है। चाहें धोनी के स्थान को लेकर जो भी कुछ कहें लेकिन वहीं श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा महेन्द्र सिंह धोनी की विश्व कप के लिए जगह निश्चित मान रहे हैं।
ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए हैं बड़ी खोज
कुमार संगकारा ने भारतीय टीम में इस विकेटकीपर की रेस को लेकर कहा कि “ऋषभ पंत भारत के लिए एक उत्कृष्ट खोज हैं। इसलिए उन जगहों के लिए प्रतिस्पर्धा करें जहां आप युवा हैं या बूढ़ें, वास्तव में आपको बेहतर करने के लिए ड्राइव करते हैं।”

“ये केवल इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लेते हैं। चाहे आप इसे मौके के रूप में देखे या खतरे के रूप में।”
महेन्द्र सिंह धोनी के विश्व कप स्थान पर नहीं है खतरा
कुमार संगकारा ने आगे कहा कि “मुझे लगता है कि एमएस इस बारे में काफी सुरक्षित हैं कि वो कौन हैं और वो कैसे इसके बारे में चले गए हैं। और मुझे लगता है कि वो लोगों को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। इसी कारण से वो उन मुद्दों को न केवल चयन के बारे में बल्कि ड्रेसिंग रूम में व्यक्तित्व को कैसे नेविगेट करना है ये सब समझ जाएंगे।”

विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अनुभव रखता है बहुत मायने
धोनी के विश्व कप के अनुभव को लेकर संगा ने कहा कि “जब ये विश्व कप की बात आती है तो अनुभव बहुत मायने रखता है। न केवल अनुभव बल्कि ये अपने सर्वश्रेष्ठ के करीब हैं। मुझे लगता है कि एमएस धोनी भारत के लिए इस विश्व कप 15 में जगह जरूर बनाएंगे।”

“मैं अपने अनुभव से ये भी सोचता हूं कि अगर विराट विश्व कप में तंग स्थिति में होते हैं तो विराट मैदान में बहुत अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी के स्थान को लेकर पहली बार बोले कुमार संगकारा, कही यह बात appeared first on Sportzwiki.