न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आज पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इस मैच में कुलदीप यादव यादव को मौका नहीं मिला। वहीं ऋषभ पन्त और क्रुनाल पांड्या की टीम में वापसी हुई है। इसके साथ खलील अहमद को मौका दिया गया।
न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत

कीवी टीम ने भारत के खिलाफ विस्फोटक शुरुआत की। बल्लेबाजी के लिए आसान पिच और छोटी बाउंड्री का कीवी बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया। सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो और टिम सेदर्ट ने अच्छी शुरुआत दी।
भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज नहीं थे और न्यूजीलैंड ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार से लेकर हार्दिक पांड्या तक की जमकर धुनाई की।
मैदान पर हुई अजीबोगरीब बात

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो के साथ मैदान पर अजीबोगरीब बात हो गयी। उनकी पारी के चौथे ओवर में तीसरी गेंद फेंकने से पहले बेल्स अपने आप गिर गयी और बल्लेबाज पवेलियन भी लौटने लगे।
अब उन्होंने मजाक में ऐसा किया या सही में पवेलियन लौट रहे थे। इसके तुरन्त बाद वह रुक गये और बेल्स सही करने लगे। इसके बाद स्क्वायर लेग अम्पायर ने आ कर बेल्स को सही किया। इस समय खलील अहमद गेंदबाजी कर रहे थे।
भारत को बड़ा लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बना दिए। उसके लिए सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी पूरा योगदान दिया।
भारत की बल्लेबाजी काफी अच्छी है लेकिन यह लक्ष्य आसान नहीं होने वाला है। इस टीम में विराट कोहली नहीं हैं और यही वजह है कि मध्यक्रम को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। किसी एक बल्लेबाज को बड़ी पारी खेलनी होगी वहीं अन्य को उसका साथ देना पड़ेगा।
देखें वीडियो:
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: चौथे ओवर में बिना आउट हुए पवेलियन लौटने लगे कॉलिन मुनरो, मैदान पर हुआ था कुछ ऐसा appeared first on Sportzwiki.