Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार फिर से मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं रिद्धिमान साहा, इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते आएंगे नजर

चोट की वजह से पिछले एक साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा मैदान पर वापसी की तैयारी में हैं। साहा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल जनवरी में खेला था। आईपीएल के दौरान वह एक बार फिर चोटिल हो गये थे और उसके बाद से लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं।

इस दिन कर सकते हैं वापसी

विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा बंगाल के लिए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट से मैदान पर वापसी कर सकते हैं। भारत के इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट की शुरुआत 21 फरवरी से हो रही है। इसके बारे में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए साहा ने कहा

“मैं 100 प्रतिशत के बहुत करीब हूं मैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलूंगा। मैं 15 फरवरी के बाद कोलकाता लौट रहा हूं और 16 या 17 फरवरी को बंगाल टीम के कंडीशनिंग कैंप में शामिल होऊंगा।”

बंगाल के कोच ने भी दिया बयान

रिद्धिमान साहा की वापसी को लेकर बंगाल के कोच और मेंटर अरुण लाल ने भी बयान दिया है। साहा ने काफी समय से मैच नहीं खेला है लेकिन कोच को उम्मीद वह अच्छी वापसी करेंगे। अरुण लाल ने कहा

“हम इसके बारे में जानते हैं (साहा की खेल के समय में कमी)। लेकिन वह इतने बड़े क्रिकेटर हैं, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह बहुत जल्दी समायोजन कर पाएंगे।”

आईपीएल के बाद बड़ी चोट का लगा पता

आईपीएल 2018 के दौरान साहा के अंगूठे में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ जून में हुए एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उनके कंधे की चोट के बारे में खुलासा हुआ।

इसकी सर्जरी करनी पड़ी और इसी वजह से साहा उसके बाद कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। उनकी अनुपस्थिति में ऋषभ पंत ने टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह साहा के लिए भारतीय टीम में वापसी आसान नहीं होगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एक बार फिर से मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं रिद्धिमान साहा, इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते आएंगे नजर appeared first on Sportzwiki.