Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने कहा, विश्व कप में भारत, पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराए

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है.देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.

सुशील कुमार भारतीय क्रिकेट टीम से ये चाहते हैं

ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार चाहते हैं कि विराट कोहली की टीम इस साल जून में आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले और पुलवामा हमले में सैनिकों की मौत का बदला ले. 35 वर्षीय इस खिलाड़ी का का कहना है कि आतंकी हमले के बाद वह बुरी तरह से हिल गया था.

चैंपियन रेसलर ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू में कहा,

“मेरा विश्वास है कि पाकिस्तान को हराना किसी भी भारतीय के लिए बड़ी बात होती है.मैंने कॉमनवेल्थ स्तर पर दो बार ऐसा किया है. यह भावना अतुलनीय है और बहुत गर्व से भर देती है”

विश्व में हो रहे मैचों में अकेले भागीदारी का फैसला नहीं कर सकते

“जब यह एक विश्व में हो रहे मैचों की बात आती है, तो हम अकेले भागीदारी का फैसला नहीं कर सकते. हमें वहां विश्व चैंपियन बनना है, यही हमारा लक्ष्य है. यदि हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां हमें पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है तो हम मना नहीं कर सकते”

“उन्होंने कहा कि उस मोड़ पर बैकफुट पर आना भी राष्ट्रीय गौरव की बात नहीं है. मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और उन्हें व्यापक रूप से हराएं”

हमारे फौजी भाई जो भी सोचते हैं, किया जाना चाहिए

 

“हमारे फौजी भाई जो भी सोचते हैं, किया जाना चाहिए. उन्हें पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए स्वतंत्र हाथ दिया जाना चाहिए. रक्षा बलों में मेरे कई दोस्त हैं. मैं उनसे हवाई अड्डों पर या कार्यक्रमों में नियमित रूप से बात करता हूं. और वे मुझे बताते हैं कि कितनी बार वे अपने कठिन कामों के कारण कई दिनों तक ठीक से सो भी नहीं पाते हैं”

“जब देश के लिए खड़े होने की बात आती है, तो हमें कुछ भी नहीं सोचना चाहिए, चाहे वह खेल हो या कुछ और; हमें फैसला करना चाहिए. हमारे सैनिकों के नुकसान का कैसे बदला जाए. वे हमारे सच्चे नायक हैं”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने कहा, विश्व कप में भारत, पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराए appeared first on Sportzwiki.