सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे दिन ग्रुप ई के मुकाबले में हैदराबाद के सामने उत्तर प्रदेश की टीम थी। हैदराबाद के कप्तान अम्बाती रायडू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद को अपने पहले मैच में पुडुचेरी के हाथों 3 रनों से हार मिली थी, वहीं उत्तर प्रदेश को महाराष्ट्र ने हराया था। इसी वजह से यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण था।
उत्तर प्रदेश की जबरदस्त गेंदबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाई। बवानाका संदीप नने सबसे ज्यादा 33 रन बनाये, लेकिन इसके लिए उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया। वहीं अंबाती रायडू ने 31 गेंद में 29 रन बनाये।
इसी वजह से हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 139 रन ही बना पाई। उत्तर प्रदेश के लिए तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने तीन विकेट लिए। कप्तान अक्षदीप नाथ को भी दो विकेट मिला।
सुरेश रैना की शानदार बल्लेबाजी

पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे और भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने इस मैच में शानदार पारी खेली। रैना ने 35 गेंद पर 54 रनों की पारी खेलकर मुश्किल पिच पर उत्तर प्रदेश की जीत दिलाई। उनकी इस पारी में 4 चौके और तीन छक्का शामिल था।
समर्थ सिंह ने रैना का अच्छा साथ निभाया और 36 रनों की पारी खेली। हालाँकि, इसके लिए उन्होंने 36 गेंदें भी ली। उत्तर प्रदेश ने नौ गेंद बाकि रहते 6 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया।
पहले मैच में थे फ्लॉप

एक समय भारतीय मध्यक्रम की जान रहे सुरेश रैना इस टूर्नामेंट के पहले मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गये थे। रैना करीब 7 महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद एशिया कप की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। विश्व कप में रैना को जगह मिलने के देने के बारे में कोई बात भी नहीं हो रही।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुरेश रैना की विस्फोटक पारी से जीता उत्तर प्रदेश appeared first on Sportzwiki.