Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तो इस कारण आईसीसी वनडे विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे स्टीव स्मिथ! 

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के कारण एक साल की निलबंन की सजा भुगत रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप में खेलने का सपना टूट सकता है।

एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की सजा अगले महीने समाप्त होने वाली है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के इन दिग्गज खिलाडिय़ों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के द्वार खुल जाएंगे। अभी ये दोनों क्रिकेटर चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। स्मिथ और वार्नर बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे।

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डेविड वार्नर तो शायद इस चोट से फिट होकर जल्द ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर लेंगे, लेकिन स्मिथ के लिए यह राह आसान नहीं होने वाली है। खबरों के अनुसार स्मिथ को अभी इस चोट से उबरने में समय लगेगा। इसी कारण ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद ही ऑस्ट्रेलिया का ये पूर्व कप्तान इसी साल होने वाले आईसीसी विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बन पाएगा।

कंगारू टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की कोहनी में चोट के कारण सर्जरी की गई थी। अब ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि वो शायद ही विश्व कप तक पूरी तरह से ठीक हो पाएं। ऑस्ट्रेलिया प्रशंसक और उनका क्रिकेट बोर्ड भी यही चाहता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर प्रतिबंध समाप्त होते ही राष्ट्रीय टीम में वापसी करें। इन दोनों क्रिकेटरों की गैर मौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।