पुलवामा हमले के बाद से ही पूरा देश गुस्से में है और पाकिस्तान से विश्व कप 2019 में ना खेलने की मांग कर रहा है. क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी पाकिस्तान के साथ विश्व कप में ना खेलने के लिए कह रहे हैं.
बता दें, कि विश्व कप 2019 में 16 जून को भारत-पाकिस्तान मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में होना है. हालाँकि, इस मैच में संकट के बादल मंडराये हुए हैं.
चहल ने पाकिस्तान के साथ खेलने, ना खेलने पर रखी अपनी राय

इसी बीच भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने विश्व कप 2019 में पाकिस्तान के साथ खेलने या ना खेलने पर अपनी राय रखी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है, कि इस मुद्दे पर हम बीसीसीआई के फैसले के अनुसार चलेंगे.
हम बीसीसीआई के फैसले के अनुसार चलेंगे

युजवेंद्र चहल से जब एक बयान पूछा गया, कि पाकिस्तान के साथ विश्व कप 2019 में खेलना चाहिए या नहीं, तो उन्होंने अपने बयान में कहा, “यह हमारे हाथ में नहीं है, अगर बीसीसीआई कहता है हां, तो हम खेलेंगे अगर वे कहते हैं कि नहीं, तो हम नहीं खेलेंगे मुझे लगता है कि यह उच्च समय है, हमें दृढ़ कार्रवाई करने की आवश्यकता है.
मैं यह नहीं कह रहा हूं, कि वहां पाकिस्तान सभी लोगों ने गलती की है, लेकिन जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.”
Yuzvendra Chahal to ANI: It’s not in our hands, if BCCI says, we will play if they say no then we won’t. I think it is high time, we need to take firm action. I am not saying all people there(Pakistan) are at fault but those who are responsible should be acted against. (file pic) pic.twitter.com/dJfFRtUPsG
— ANI (@ANI) February 22, 2019
बुधवार को फैसला आने की उम्मीद

शुक्रवार को सीओए ने एक बैठक बुलाई है. जिसमे फैसला लिया जायेगा, कि विश्व कप 2019 में पाकिस्तान की टीम के साथ खेले या नहीं.
इस मीटिंग में खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की भी सलाह ली जाएगी. सभी की सलाह के बाद यह फैसला लिया जायेगा, कि विश्व कप 2019 में पाकिस्तान की टीम के साथ खेले या नहीं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पाकिस्तान के साथ विश्व कप में खेलने या न खेलने पर युजवेंद्र चहल ने खोला टीम के अंदर का राज, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.