Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन अनिल कुंबले ने बनाया था ये हैरान करने वाला रिकॉर्ड

खेल डेस्क। आज का दिन भारत के महान स्पिन गेंदबाज और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के लिए विशेष है। आज ही के दिन यानी 7 फरवरी,1999 को उन्होंने अपने टेस्ट करियर का ऐसा कीर्तिमान बनाया था जिसे वह हमेशा याद रखना चाहेंगे।

भारतीय क्रिकेट के ;जम्बो अनिल कुंबले ने इस दिन दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेल गए टेस्ट मैच में पाकिस्तान की दूसरी पारी में सभी 10 विकेट लेकर क्रिकेट प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था।

टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने के बाद, रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा...

अनिल कुंबले क्रिकेट इंतिहास में वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे। इससे पहले ऐसा कारनाम इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जिम लेकर ने किया था। लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था। इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने इस मुकाबले में कुल 19 विकेट झटके थे।

कुंबले-हरभजन को नहीं इस गेंदबाज को बताया विदेशों में भारत का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर: रवि शास्त्री

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 7 फरवरी,1999 का दिन पूरी तरह से अनिल कुंबले के नाम रहा। उन्होंने दस विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी टीम को 207 रनों पर ढेर कर दिया था। इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 420 रन का पहाडऩुमा लक्ष्य दिया था।

जिसके जवाब में सईद अनवर और शाहिद अफरीदी ने शतकीय साझेदारी कर पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत दी। इस पारी में कुंबले ने शाहिद आफरीदी के रूप में पहला विकेट प्राप्त किया। उसके बाद तो उन्होंने पाकिस्तानी विकटों की झड़ी ही लगा दी।

भारतीय टीम को पहले टी-20 में मिली शर्मनाक हार, ये रहा मैच का हीरो

इस दौरान पाकिस्तान टीम के सभी दिग्गज खिलाड़ी भारतीय स्पिन गेंदबाज कुंबले के आगे नतमस्तक हो गए। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 212 रन से अपने नाम किया।गौरतलब है कि अनिल कुंबले के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से 132 टेस्टों में 619 विकेट अपने नाम किए हैं।