Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने धोनी

खेल डेस्क। भले ही भारतीय टीम को हैमिल्टन में खेले गए तीसरे मैच में हार के साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज गंवानी पड़ी हो, लेकिन इस मैच में उतरने के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा ली है। जी हां, महेन्द्र सिंह धोनी इस मैच उतरने के साथ ही 300 टी-20 मैच खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

न्यूजीलैंड ने जीती टी-20 सीरीज, भारत का सपना टूटा

न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सीडन पार्क में एमएस धोनी ने अपने अन्तरराष्ट्रीय टी-20 करियर का 95वां मैच खेला। भारत का ये दिग्गज क्रिकेटर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंडियन प्रीमियर लीग टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेल चुके हैं।

वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश के लिए आई बुरी खबर, कीवी दौरे से बाहर हुआ ये दिग्गज ऑलराउंडर

धोनी हैमिल्टन में तीसरा टी-20 मैच खेलने उतरने के साथ वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और पाकिस्तान के शोएब मलिक जैसे खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हो गए हैं। ये सभी क्रिकेटर 300 टी-20 मैच खेल चुके हैं। अगर सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो इसमें पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड हैं। वही अभी तक 446 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए अहम होगी इस खिलाड़ी की मौजूदगी : युवराज सिंह

भारतीय टीम को तीसरे मैच में केवल चार रन से हार का सामना करना पड़ा था। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 212 बन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी।