Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय मांजरेकर का बड़ा बयान कहा, इस खिलाड़ी का वनडे करियर हो गया है अब खत्म

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान शुक्रवार को हो गया था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में तो दिनेश कार्तिक को जगह मिली, लेकिन वनडे सीरीज में दिनेश कार्तिक को जगह नहीं मिली. इसी बीच संजय मांजरेकर ने दिनेश कार्तिक को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

दिनेश कार्तिक का करियर खत्म 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए अपने बयान में कहा,

“मुझे लगता है, कि वनडे क्रिकेट में दिनेश कार्तिक का करियर अब समाप्त हो चूका है, क्योंकि चयनकर्ता अब उन्हें केवल टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं. 

उनके प्रशंसकों को खेद होगा, क्योंकि उन्हें जो मौका मिला है. उन्होंने उसे सही तरीके से निभाया है, लेकिन मैं दिनेश कार्तिक के इस चयन या गैर-चयन पर ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूँ.”

उनसे जिस खेल की अपेक्षा की जा रही, वैसा खेल नहीं दिखाया 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने आगे अपने बयान में कहा,

 

“उन्होंने मिले अवसरों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन लंबे समय से चयनकर्ता जिस खेल की अपेक्षा उनसे कर रहे हैं. वह उस तरह नहीं खेल पा रहे हैं.

विश्व कप एक बड़ा मंच है और 50 ओवर का क्रिकेट है. जब वेलिंगटन में भारत के विकेट जल्दी गिर गए थे. तब उन्हें अपना धैर्य रखकर बल्लेबाजी करने की जरुरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए थे, लेकिन अम्बाती रायडू ने उसी स्थिति से भारत को निकाला था और भारत वह मैच जीतने में कामयाब रहा था.

वह सिर्फ मैच फिनिशर की भूमिका में कैमियों खेल पा रहे हैं, लेकिन शायद टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता उनसे कुछ और चाहते हैं.”

दिनेश कार्तिक विश्व कप के लिए उत्साहित नहीं

संजय मांजरेकर ने आगे अपने बयान में कहा,

“अब तक हमने कार्तिक के बारे में क्या देखा है, क्या वह कोई है जो विश्व कप में 50 ओवर के क्रिकेट के लिए उत्साहित है. शायद नहीं, क्योंकि उसने कभी भी ऐसा कुछ कहा नहीं, और मैं इस बात के लिए उनका आभार व्यक्त नहीं कर सकता हूँ.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post संजय मांजरेकर का बड़ा बयान कहा, इस खिलाड़ी का वनडे करियर हो गया है अब खत्म appeared first on Sportzwiki.