Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईरानी ट्रॉफी में इस गेंदबाज ने की ऐसी करिश्माई गेंदबाजी, जिसे देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

खेल डेस्क। रणजी चैंपियन विदर्भ और शेष भारत के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे ईरानी ट्रॉफी मैच में एक गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से सुर्खियां बटौरने में कामयाब रहा है।

विदर्भ के करिश्माई गेंदबाज अक्षय कर्णेवार ने बार फिर दोनों हाथों से गेंदबाजी की और मैच के पहले दिन शेष भारत के बल्लेबाजों को अच्छा खासा परेशान किया। इस गेंदबाज ने मैच में दोनों हाथों से 15 गेंदबाजी की। इसमें उन्होंने 50 रन देकर एक विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ने अपने ऑफिशल वेबसाइट पर अक्षय कर्णेवार के गेंदबाजी का वीडियो शेयर की है। जो इस समय वायरल हो रहा है।

मार्टिन गुप्टिन ने की शानदार वापसी, करियर का 15वां शतक लगाकर दिलाई न्यूजीलैंड को जीत

शेष भारत ने हनुमा विहारी (114) और मयंक अग्रवाल (95) की शानदार पारियों के दम पर पहले दिन 330 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की।

शेष भारत की टीम एक समय एक विकेट पर 171 रन बनाकर काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद उसने अपने अंतिम नौ विकेट 159 रन जोडक़र गंवा दिए। हनुमा विहारी ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 211 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं मयंक ने 134 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए।

शेष भारत के इस स्कोर के जवाब में रणजी चैम्पियन विदर्भ ने दूसरे दिन पांच विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। वह अभी भी शेष भारत के स्कोर से 109 रन पीछे है।