Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद अब वायु सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कही ये बात

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.

इस बीच भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठीकानो पर जमकर हमला किया है. जिसमे लगभग 300 आतंकवादीयों के मारे जाने की खबर आ रही है. इसके बाद भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और पुलवामा अटैक के बाद विवादों में रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों के खिलाफ जमकर हमला बोला है.

क्या कहा नवजोत सिंह सिद्धू ने 

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और इस समय के कांग्रेस के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है| भारतीय वायु सेना की जय हो जय हिन्द जय हिन्द की सेना.

यहाँ देखें ट्वीट 

यही नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू  ने आईएएफ  की आतंकी कैंपों पर बमबारी पर दो ट्वीट किए हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने दूसरे ट्वीट में लिखा हैः ‘सही गलत की जंग में, आप तटस्थ रहने का जोखिम नहीं उठा सकते, आतंकी संगठनों के खिलाफ जंग शुरू हो गई है…शाबाश भारतीय वायु सेना…जय हिंद’

यहाँ देखें दूसरा ट्वीट 

इस वजह से विवादों से घीरे थे सिद्धू 

नवजोत सिंह सिद्धू  कुछ दिन पहले उस समय विवादों में आ गए थे, जब उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर अपनी राय दी थी. नवजोत सिंह सिद्ध को इस बयान के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से भी हटा दिया गया था.

भारतीय टीम के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा था आतंक का कोई देश नहीं होता जिसके बाद लोगों ने इनको जमकर ट्रोल किया था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद अब वायु सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.