Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हनुमा विहारी, ईरानी कप में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, धवन के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ा

हनुमा विहारी शुक्रवार को ईरानी ट्राफी  में तीन लगातार पारियों में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने.विहारी ने शुक्रवार को लंच से ठीक पहले अक्षय वखारे की गेंद पर एक रन लेते हुए तीन अंक का आंकड़ा पार कर लिया, जो ईरानी कप में उनका लगातार तीसरा शतक था. विहारी ने पहली पारी में 114 रन बनाए थे जिसकी मदद से शेष भारत ने 330 रन बनाए थे.

विहारी ने पिछले साल विदर्भ के खिलाफ ईरानी कप मैच के दौरान रेस्ट इंडिया के लिए 183 रन बनाए थे, पिछले साल हुआ वो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था. विदर्भ ने वसीम जाफर की शानदार (286)  रनों की पारी के बाद पहली पारी में कुल 800 रन बनाए थे.

शिखर धवन का तोड़ा ये रिकॉर्ड 

इसी बीच, विहारी 2011 में शिखर धवन के बाद ऐसे पहले बल्लेबाज भी बने जिन्होंने ईरानी कप मैच की प्रत्येक पारी में शतक बनाए. धवन ने उस समय की तत्कालीन रणजी ट्रॉफी चैंपियन, राजस्थान के खिलाफ  ये उपलब्धि हासिल की थी.

भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यू 

विहारी, जिन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान भारत की ओर से टेस्ट मैच में डेब्यू किया था. वो उसके बाद लगातार टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में भी जब टीम इंडिया को एक सलामी बल्लेबाज की जरूरत पड़ी. तब इस खिलाड़ी ने एक सलामी बल्लेबाज के रूप में भी टीम के लिए योगदान दिया.

स्पिन गेंदबाजी भी करते है विहारी 

भारतीय टीम का ये खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर स्पिन गेंदबाजी भी कर सकता है. कई मौको पर विहारी ने अपनी गेंदबाजी से भी कमाल किया है. भारतीय टीम को अब लगभग 6 महीने के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलनी है. हनुमा को उससे पहले आप आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलता देख सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हनुमा विहारी, ईरानी कप में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, धवन के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ा appeared first on Sportzwiki.