Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व विश्व विजेता कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘विराट कोहली तोड़ेगे सचिन तेंदुलकर के शतको का रिकॉर्ड…’

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली तेजी के साथ विश्व क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड की तरफ अग्रसर हैं। विराट कोहली ने अब तक के अपने करियर में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं तो वहीं वो वनडे क्रिकेट में सचिन के शतकों के रिकॉर्ड के तरफ भी बढ़ते जा रहे हैं।

विराट कोहली बढ़ रहे हैं सचिन के वनडे शतकों के रिकॉर्ड की तरफ

विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर के कई और रिकॉर्ड भी तोड़ने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है जो आने वाले समय में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

तो वहीं साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीत में भारतीय टीम के सपोर्टिंग स्टाफ में रहे असिस्टेंट कोच मुनीश बाली का मानना है कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

अंडर-19 टीम के सहायक कोच मुनीश बाली ने माना कोहली तोड़ देंगे सचिन के शतकों का रिकॉर्ड

मुनीश बाली 2008 में अंडर-19 विजेता भारतीय टीम के सहायक कोच रह चुके हैं। मुनीश बाली ने इसको लेकर बात करते हुए कहा कि “2008 से अब तक बहुत बड़ा अंतर आ गया है। इसमें टीम की फिटनेस सबसे बड़ी रही है। मैं जानता था कि विराट कोहली एक दिन भारतीय सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका जो फिटनेस लेवल है वो सराहनीय है।”

विराट कोहली ने टीम की जरूरत पर बनाए रन

“एक चीज जो मैं विराट कोहली के बारे में कहना चाहूंगा कि उन्होंने क्रिकेट की सूरत बदल दी। उनमें उतनी ही आक्रमकता है जितनी कि पहले हुआ करती थी। ये चीजें उनकी फिटनेस, रनों की भूख, जीत की भूख। विराट ने क्रिकेट को दूसरे स्तर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने सभी अवसरों को दोनों ही हाथों से पकड़ा और भुनाया।”

“उन्होंने तब रन बनाए जब टीम को जरूरत थी। वो एक भगवान का दिया हुआ उपहार हैं। और वो इस पर काम कर रहे हैं। वो बहुत छोटे से समय में लीजेंड बल्लेबाज बन गए। इन सभी चीजों का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत को जाता है। जिस तरह से वो इस खेल की पूजा करते हैं।”

जिस तरह से कोहली बढ़ रहे हैं आगे तोड़ देंगे सचिन का रिकॉर्ड

मुनीश बाली ने आगे कहा कि “वो एक पेशेवर एथलिट हैं। वो अपने शरीर के बेस्ट को जानते हैं। बच्चों के रूप में हर कोई सबकुछ खाता है। एक बार जब आपको एक्सपोजर मिल जाता है तो आप खुद को कुछ सीखने को तैयार करते हैं।”

सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने का सवाल जब बाली से पूछा तो उन्होंने कहा कि “जिस तरह से वो आगे बढ़ रहे हैं उससे तो वो सचिन के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।”

मुनीश बाली ने उस विजेता टीम को लेकर कहा कि” टीम बहुत प्रतिभाशाली और खास थी। हमारे पास रविन्द्र जडेजा, मनीष पांडे, तन्मय श्रीवास्तव, अभिनव मुकुंद, सिद्धार्थ कौल और कोहली भी थे। ये सभी घरेलू स्तर पर भी शानदार कर रहे हैं। जैसा कि उन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2008 के दौरान किया था।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post पूर्व विश्व विजेता कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘विराट कोहली तोड़ेगे सचिन तेंदुलकर के शतको का रिकॉर्ड…’ appeared first on Sportzwiki.