इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कई हारे हुए मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। कुलदीप यादव ने कम समय में ही टीम में अपना एक खास स्थान बना लिया है। इसी बीच कुलदीप यादव का प्रदर्शन देखकर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी कुलदीप यादव के बारें में एक खास बात कह दी है।
भारतीय टीम में वापसी के बाद अब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के लिए आई एक और बुरी खबर...
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में पांच विकेट का हवाला देते हुए कहा कि विदेशी सरजमीं पर अनुभवी रविचंद्रन अश्विन की जगह कुलदीप यादव टीम के मुख्य स्पिनर होंगे। टीम के कोच ने साथ ही ये भी साफ कर दिया कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पहले ही आर. अश्विन और हरफनमौला रविन्द जडेजा से आगे निकलकर देश के नंबर एक स्पिनर बन चुके हैं।
भारतीय टीम को पहले टी-20 में मिली शर्मनाक हार, ये रहा मैच का हीरो
आपको बता दें कि कुलदीप यादव इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के साथ जुड़े हुए है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल के साथ कई मैचों में शानदार गेंदबाजी कर दोनों गेंदबाजों ने टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। कुलदीप यादव ने अब तक भारत के लिए 39 वनडे मैच खेले और 77 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। यादव का इस दौरान 25 रनों पर 6 विकेट वनडे का बेस्ट प्रदर्शन है। साथ यादव ने 17 टी20 मैच खेले और 33 विकेट हासिल किए है।