स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी के करीब एक साल बाद अब भारतीय टीम का एक और खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गया है। हाल ही में सोमवार को आईपीएल स्टार नितीश राणा शादी ने अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह के साथ शादी कर ली है। आपको बता दे कि नितीश राणा और साची मारवाह ने पिछले साल सगाई की थी। उसके बाद अब दोनों ने शादी कर ली है इस शादी में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए।
आपको बता दे कि आईपीएल में नितीश राणा केकेआर की तरफ से खेलते हुए अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया था। आपको बता दे कि राणा बाए हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक स्पिनर गेंदबाज है। साथ ही राणा की शादी में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक सहित कई पूर्व और वर्तमान खिलाडी बराती की भूमिका में नजर आए। साथ ही उनके साथ केकेआर टीम के के सीईओ वैंकी मैसूर भी शादी में शामिल हुए साथ ही केकेआर के कोच अभिषेक नायर भी शादी में शामिल हुए है। साथ ही सभी ने राणा और साची को शादी की शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा शादी में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषंभ पंत और उन्मुक्त चंद भी इस शादी में शामिल हुए। आपको बता दे कि , नितीश दिल्ली की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते है। साथ ही आपको बता टीम इंडिया अब आस्ट्रेलिया के साथ दो मैचों की टी20 और पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। वहीं आगामी विश्व कप से पहले टीम इंडिया की यह आखिरी सीरीज है।
ये भी देखें
रॉस टेलर ने रचा इतिहास इस मामले में बन गए न्यूजीलैंड पहले खिलाड़ी
पांच ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली मिसी फ्रेंकलिन ने कहा- हिंदू ग्रंथों से मिलती है मानसिक शांति
विश्वकप में भारत और पाक के मुकाबले को लेकर ICC ने दिया ये बयान
Herald