Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी-रैना के बाद अब ये खिलाड़ी होगा इस स्पेशल क्लब में शामिल

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच कल दो टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला बैंगलुरू में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए कल का मैच बहुत अहम है। क्योंकि अगर भारत ये मैच हार जाता है तो ये सीरीज गंवा देगा। रविवार को हुए रोमांचक मुकाबलें में कंगारू टीम ने भारत को तीन विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। इसी के साथ कंगारू टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे है।

इसी बीच आपको बता दें कि बुधवार को बैंगलुरू में खेले जाना वाला टी20 सीरीज का अंतिम मैच भारतीय टीम के हिट​मैन रोहित शर्मा के लिए बहुत खास है। रोहित शर्मा इस मैच में उतरते ही भारत की ओर से सबसे ज्यादा 300वां मैच खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित शर्मा से पहले भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड बांए हाथ के आक्रामक बल्लेबाज सुरेश रैना और पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी ने खेला है। धोनी ने 301 टी और सुरेश रैना ने 300 टी20 मैच खेल इस क्लब में शामिल है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा टी20 खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड 451 मैचों के नाम दर्ज है। इसी के साथ आपको बता दें कि भारतीय टीम बेस्ट फिनिशर धोनी भी इस मुकाबलें एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में एक छक्का मार देते हैं तो वह तीनों फॉर्मेट में कुल 350 छक्के पूरे करने की उपलब्धि दर्ज करवा लेंगे। महेन्द्र सिंह धोनी के अब तक 523 मैचों में 349 छक्के हैं।