Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से कुछ महीनों पहले ही इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने संन्यास लेकर प्रशंसकों को चौंकाया

खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से आईसीसी विश्व कप शुरू होने वाला है। विश्व के लगभग सभी क्रिकेटर इस टूर्नामेंट के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान एक बड़ी खबर ये आई है कि क्रिकेट के इस महाकुंभ के शुरू होने से कुछ माह पूर्व ही ऑस्ट्रेलिया के 37 वर्षीय लेग स्पिनर फवाद अहमद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर प्रशंसकों को चौंका दिया है।

ईरानी ट्रॉफी में इस गेंदबाज ने की ऐसी करिश्माई गेंदबाजी, जिसे देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

लेग स्पिनर फवाद अहमद ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेट मेरा जुनून है इसलिए संन्यास का फैसला लेना मेरे लिए आसान नहीं था। मुझे प्रथम श्रेणी क्रिकेट काफी पसंद है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीन वनडे और दो टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुके फवाद ने कहा कि जिस प्रकार से मैंने प्रशिक्षण लिया और मैं उतना ही इस खेल को पसंद करता हूं।

मार्टिन गुप्टिन ने की शानदार वापसी, करियर का 15वां शतक लगाकर दिलाई न्यूजीलैंड को जीत

इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का उनकी राज्य टीम विक्टोरिया ने केंद्रीय अनुंबध जारी नहीं किया था। इस सत्र में फवाद अहमद केवल दो शील्ड मैच ही खेल सके थे। विक्टोरिया ने अब फवाद अहमद के स्थान पर लेफ्ट आर्म स्पिनर जॉन हॉलैंड को अपनी टीम में जगह दी है। फवाद अहमद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सीमित प्रारुपों में खेलते रहेंगे। फवाद अहमद ने प्रथम श्रेणी में 62 मैचों में 205 विकेट हासिल किए हैं।

ये हैं भारतीय टीम के वो क्रिकेटर जिन्होंने अपने बचपन की दोस्त को बनाया जीवनसाथी