Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुछ दिनों पहले तक यह खिलाड़ी नहीं था टीम इंडिया का हिस्सा, अब ठोक रहा विश्व कप के लिए दावेदारी

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद टी-20 सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 5 मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 4-1 से अपने नाम किया था। तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी अभी 1-1 से बराबरी पर है। इस दौरे पर भारतीय टीम के लिए कई अच्छी बातें रही लेकिन उसमें सबसे बड़ी बात विजय शंकर का प्रदर्शन है।

किस्मत विजय शंकर के साथ

विजय शंकर का भारतीय टीम में शामिल होने किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जगह भी नहीं मिली थी लेकिन हार्दिक पांड्या के सस्पेंड होने की वजह से उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी में कोई विकेट नहीं लिया वहीं बल्लेबाजी में उनकी बारी ही नहीं आई। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में ऐसा हाल ही रहा। हार्दिक पांड्या के आने के बाद उन्हें प्लेयिंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।

वेलिंग्टन में बदली किस्मत

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मैच में उन्हें दिनेश कार्तिक की जगह टीम में शामिल किया गया। 18 पर भारत के चार बल्लेबाजों के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये शंकर ने भले ही 45 रन बनाये लेकिन उनकी इस पारी ने सभी को प्रभावित किया।

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के डटकर मुकाबला किया। इसके बाद उन्हें टी-20 सीरीज में बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह मिली। पहले मैच में वह नंबर तीन तो दूसरे में नंबर चार पर बल्लेबाज करने आये।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर रोहित-धवन को मिला आराम, इन पांच खिलाड़ियों में किसी को मिलेगा मौका!

अब आगे क्या?

विजय शंकर भले ही ऑलराउंडर हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी टेक्निक काफी शानदार है। इसी वजह से उन्हें बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह मिल थी है। इसके साथ ही वह शानदार फील्डर भी है और इसका नमूना ऑकलैंड में देखने को भी मिला, जब उन्होंने डायरेक्ट थ्रो से रॉस टेलर को रन आउट किया था।

विश्व कप में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और विजय शंकर ने इसके लिए अपना दावा ठोक दिया है। दिनेश कार्तिक और रविन्द्र जडेजा की जगह अभी पक्की नहीं है और शंकर को इनकी जगह पर विश्व कप में मौका मिल सकता है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post कुछ दिनों पहले तक यह खिलाड़ी नहीं था टीम इंडिया का हिस्सा, अब ठोक रहा विश्व कप के लिए दावेदारी appeared first on Sportzwiki.