Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऐसे विचित्र तरीके से आउट हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, अंपायर भी रह गया हैरान

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हिल्टन कार्टराइट क्रिकेट के मैदान पर सबसे विचित्र तरीके से आउट हुए. सिडनी के बैंकस्टाउन ओवल में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ शेफील्ड शील्ड में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए, कार्टराईट ने सिर्फ तीन रनों के लिए 45 गेंदों का सामना कर चुके थे.

जेसन संघ  गेंदबाजी करने आए. संघ की गेंद पर कार्टराईट ने पीछे हटते हुए एक जोरदार पुल शॉट मारा. जिससे शॉर्ट-लेग फील्डर निक लार्किन के हेलमेट पर जोरदार तरीके से गेंद लगी. इसके बाद गेंद हेलमेट पर लगी और वो ऊपर की तरफ गई और उसको गेंदबाज ने कैच कर लिया.

फिजियो और बाकी लोग तुरंत मैदान पर आए 

इसके बाद शॉट लेग के फिल्डर के लिए तुरंत फिजियो और बाकी लोग मैदान पर आए लेकिन फिल्डर को चोट नहीं आई. उसके बाद वो फिर वहां फील्डिंग करते दिखे. हालांकि उनके हेलमेट को बदल दिया गया था. जेएलटी शेफ़ील्ड शील्ड मैच के चौथे दिन मैच के दौरान ये घटना हुई.

नियम में किया गया था ऐसे बदलाव 

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को ऐसे ही गेंद हेलमेट पर लगी थी, जिसके बाद उनको चोट आई थी. चोट इतनी गंभीर थी की ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी की मौत हो गई थी. उसके बाद इस नियम में बदलाव किया गया. और अब किसी भी खिलाड़ी के हेलमेट में गेंद लगती है तो उसे डेड बॉल करार दिया जाता है.

आईसीसी ने दो महीने बाद इस नियम को लागू किया 

इस नियम को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा 2016-17 सीज़न में घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए पेश किया गया था, जिसके बाद आईसीसी ने दो महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय मैचों  में इसे जारी किया.

यहाँ देखें वीडियो 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: ऐसे विचित्र तरीके से आउट हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, अंपायर भी रह गया हैरान appeared first on Sportzwiki.