आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है। इसके लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। विश्व कप से पहले भारत को अभी चार टी-20 और 5 वनडे मैच खेलने हैं। हालाँकि, उससे पहले आईपीएल भी खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के चोटिल होने की भी काफी संभावना है।
रवि शास्त्री ने दिया बयान

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने को लेकर बयान दिया है। इसमें उन्होंने फ्रेंचाइजी से बात करनी की बात कही है। क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“खिलाड़ी अब तक शानदार लय में हैं। आईपीएल के दौरान, हम फ्रेंचाइजी और उनके कप्तानों से बात करेंगे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे विश्व कप के लिए अपनी फिटनेस या फॉर्म को प्रभावित किए बिना केवल अच्छे संख्या में मैच खेलें।”
कोच दिखे परेशान

खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कोच रवि शास्त्री परेशान दिखे। उनके अनुसार खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले पूरा आराम भी मिलना चाहिए। इसी के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने आगे कहा
“आईपीएल के बाद भी हमारे पास 10 दिन हैं, इसलिए हम कुछ पहलुओं का ध्यान रखेंगे और वहां से काम करेंगे। लेकिन आईपीएल के दौरान यह बेहद जरूरी है कि वे अपनी शारीरिक फिटनेस और अपनी स्किल पर काम करें।”
यह भी पढ़ें: पहले मैच में भारतीय टीम के शर्मनाक हार के बावजूद, सोशल मीडिया पर छाया यह भारतीय खिलाड़ी
खिलाड़ियों से करेंगे बात

आईपीएल शुरू होने के बाद 2011 और 2015 में विश्व कप हुआ है लेकिन दोनों ही मौकों पर यह आईपीएल से पहले हुआ था। इस बार यह विश्व कप से पहले है और इसी वजह से कोच रवि शास्त्री का परेशान होना सही है। उन्होंने आगे कहा
“हम अपने सभी खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी से उनके कार्यभार के बारे में बात करेंगे। भले ही हम बहुत अधिक हस्तक्षेप नहीं कर सकते, हम निश्चित रूप से खिलाड़ियों के साथ इसके के लिए बात करेंगे।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्वकप से पहले इन खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने से परेशान हैं कोच रवि शास्त्री appeared first on Sportzwiki.