श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए इन दिनों सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। एक तरफ जहां श्रीलंकाई टीम को लगातार हार पर हार का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका क्रिकेट में इन दिनों टीम को अंदरूनी विवाद का भी सामना करना पड़ रहा है।
श्रीलंका क्रिकेट में चल रहे विवाद को लेकर पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा निराश
विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सिर पर है ऐसे में सभी टीमें इसके लिए तैयार तो खड़ी हैं लेकिन श्रीलंका के लिए इस तरह की स्थिति से बाहर निकल कर वापसी बड़ी मुश्किल हो सकती है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम की इस आपसी कलह से पूर्व विश्व विजेता कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने बड़ा दुख जताया है और ये भी साफ किया है कि इस स्थिति से निपटना होगा नहीं तो श्रीलंका के लिए विश्व कप में मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
अर्जुन राणातुंगा बोर्ड और खिलाड़ियों पर भड़के
अपनी कप्तानी में श्रीलंका को साल 1996 में विश्व कप का खिताब दिलाने वाले अर्जुन राणातुंगा ने दो टूक शब्दों में कहा कि बोर्ड में भ्रष्टाचार है। खिलाड़ियों का मनोबल गिराया जा रहा है। खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ लड़ रहे हैं।

अर्जुन राणातुंगा अपनी बात को लेकर यहीं नहीं रूके और आगे कहा कि राष्ट्रीय टीम के हालिया खराब फॉर्म के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड और कई अनाम खिलाड़ी जिम्मेदार हैं।
लसिथ मलिंगा और थिसारा परेरा को विवाद खत्म करने की दी चेतावनी
आपको बता दें कि हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के वनडे और टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा और ऑलराउंडर थिसारा परेरा के बीच जबरदस्त अनबन चल रही है। जिसको लेकर अर्जुन राणातुंगा खासे निराश हैं।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों के बीच चल रहे विवाद को जल्द ही खत्म करने की चेतावनी दी है और उन्हें आपस में व्यक्तिगत रूप से हमले को छोड़ने को कहा है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post श्रीलंका के विश्व विजेता कप्तान रहे अर्जुन राणातुंगा ने मलिंगा-परेरा विवाद में इन्हें ठहराया जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.