Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख प्रसाद ने धोनी के बारे में दे दिया ऐसा बयान कि प्रशंसकों को...

खेल डेस्क। राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने अब इंग्लैंड में इसी साल होने वाले आगामी आईसीसी वनडे विश्व कप में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयनकर्ता प्रमुख प्रसाद का मानना है कि धोनी अपनी हाल की फॉर्म और विशाल अनुभव के कारण विश्व कप में भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

IPL-12 में रॉयल्स नजर आएंगे जयपुर के इस खास रंग में

प्रसाद ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर धोनी जिस तरह खेले हैं उससे यह साफ है कि उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल खेलने का निर्णय कर लिया है। यह वहीं धोनी हैं जिन्हें हम जानते हैं। धोनी के बारे में प्रसाद ने यहां तक कह दिया कि एसएस धोनी के अंदर एक ताकत है जिसका वह अपनी बल्लेबाजी में उपयोग करते हैं। हमें उन्हीं पुराने माही की आवश्यकता है। हमें धोनी का पुराना टच दिखाई दे रहा है।

कमिंस को मिला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का सर्वोच्च सम्मान, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने तीसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

एमएसके प्रसाद कहा कि धोनी विश्व कप में उतरने से पहले इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे। उन्हें आईपीएल के दौरान अपनी ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे की फॉर्म को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इससे पहले प्रसाद ने अजिक्या रहाणे, ऋभष पंत और विजय शंकर को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने इन तीनों ही क्रिकेटरों को आगामी विश्व कप के लिए टीम में शामिल होने की दौड़ में बताया था।