Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के बच्चों के लिए वीरेन्द्र सहवाग करना चाहते हैं ये बड़ा काम, दिया ऑफर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने हमारे पूरे देश को झकझोर दिया है। गुरुवार को इस आत्मघाती आतंकी हमलें में हमारे देश के सीआरपीएफ सुरक्षा बल के 42 जवानों ने शहादत दी। इस घटना ने पूरे भारत में गुस्से की ज्वाला को बढ़ा दिया है।

वीर जवानों के परिजनों को पहुंचा रहे हैं कई लोग मदद

देशभर में शोक की लहर छायी हुई है और हर कोई देश की रक्षा के खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों और उनके परिजन के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

तो इन संवेदनाओं के साथ ही देश के कई लोग अपने से जो बन रहा है उस तरह से इन वीर जवानों के परिवार को मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने जवानों के बच्चों के लिए रखी बड़ी पेशकश

आतंकियों की इस कायराना और बहुत ही ओछी हरकत के बाद इस घटना की विश्व भर में कड़ी निंदा हो रही है और पूरा भारत एक स्वर में आतंकियों से बदला लेने की बात कर रहा है।

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने शहीद जवानों के बच्चों के लिए बहुत बड़ी पेशकश की है। वीरेन्द्र सहवाग ने इस दर्दनाक घटना के बाद वीर जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने का ऑफर दिया है।

शहीद जवानों के बच्चों का पढ़ाई का खर्चा उठाने की पेशकश

वीरेन्द्र सहवाग ने शनिवार को ट्वीट करते हुए शहीद जवानों की तस्वीर और नाम की तस्वीर को डालने के साथ ही लिखा है कि

“हम जो कुछ कर सकते हैं वो पर्याप्त नहीं होगा, लेकिन सबसे कम मैं कर सकता हूं कि मेरे सहवाग इंटरनेशनल स्कूल झज्जर में पुलवामा में शहीद हुए हमारे देश के बहादुर सीआरपीएफ जवानों के बच्चों की शिक्षाा का पूरा ध्यान रखने की पेशकश करता हूं। मेरा सौभाग्य होगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post पुलवामा में शहीद हुए जवानों के बच्चों के लिए वीरेन्द्र सहवाग करना चाहते हैं ये बड़ा काम, दिया ऑफर appeared first on Sportzwiki.