Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आर अश्विन और कुलदीप यादव, कौन है बेस्ट ओवरसीज टेस्ट गेंदबाज? शेन वार्न ने दिया ये जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन पिछले कुछ वक्त से अपनी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। आर अश्विन पिछले साल अपनी फिटनेस के कारण ओवरसीज टेस्ट सीरीज के कुछ मैच गंवाने पड़े। जिससे अब उनकी टेस्ट क्रिकेट में बाहर के दौरे पर मौजूदगी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ओवरसीज टेस्ट सीरीज के लिए कुलदीप यादव और अश्विन के बीच टक्कर

आर अश्विन जहां विदेशी जमीं पर इतना कामयाब नहीं हो सके हैं तो वहीं उनकी जगह के दावेदार कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभाव छोड़ा है।

अब तो कहीं ना कहीं ये बातें भी होने लगी हैं कि भारतीय टीम के एशिया से बाहर की टेस्ट सीरीज में आर अश्विन पर कुलदीप यादव को तरजीह देना ज्यादा सहीं होगा।

ओवरसीज टेस्ट में रवि शास्त्री भी हैं कुलदीप के पक्ष में

वैसे हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जब आर अश्विन फिटनेस की समस्या के चलते बाहर हुए तो कुलदीप यादव को मौका दिया गया। कुलदीप ने मौका लपकते हुए 5 विकेट झटके।

इसके बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी कहा कि “वो ओवरसीज टेस्ट क्रिकेट खेलता है तो उन्हें पांच विकेट मिलते हैं, इसलिए वो हमारा प्राथमिक ओवरसीज स्पिनर बन जाता है। अगर हमें एक स्पिनर खिलाना है तो वो ही होंगे। जिसे हम शामिल करेंगे।”

शेन वार्न ने भी बताया कुलदीप यादव का नाम

इसी तरह तरह से जब स्पिन दिग्गज शेन वार्न से अश्विन और कुलदीप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “देखो मैं पक्षपाती हूं। मैं चाहता हूं कि स्पिनर हर समय खेलें। कई स्पिनर के रूप में खेलते हैं वो चाहे ऑफ स्पिन, लेग स्पिन हो। लेकिन जितने ज्यादा लेग स्पिनर हैं मेरे लिए तो उतना ही अच्छा है।”

” मुझे लगता है कि ये एक फेक्ट है कि लेग स्पिनर आपको घर या घर से बाहर सभी परिस्थितियों में खेल जीतने में मदद कर सकते हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि भारत के स्पिनरों की बात करें तो कुलदीप को किसी भी हालत में जगह मिल जाएगी क्योंकि वो एक क्लास एक्ट गेंदबाज हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आर अश्विन और कुलदीप यादव, कौन है बेस्ट ओवरसीज टेस्ट गेंदबाज? शेन वार्न ने दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.