Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा गोल्फर सुनित चौरसिया ने बनायी बढ़त

नूह (हरियाणा)
युवा गोल्फर सुनित चौरसिया ने क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन गुरूवार को मुश्किल परिस्थितियों में दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर बढ़त हासिल कर ली। कोलकाता के सुनित चौरसिया दूसरे राउंड के बाद संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर थे। तीसरे राउंड के बाद सुनित एक शाट की बढ़त पर आ गए हैं। सुनित का तीन राउंड का स्कोर 11 अंडर 205 है। अहमदाबाद के उदयन माने ने 71 का कार्ड खेला और वह 10 अंडर 206 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारत के नंबर एक गोल्फर शुभंकर शर्मा ने 69 का कार्ड खेला और वह संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच कर खिताबी होड़ में बने हुए हैं। गुरुग्राम के 22 वर्षीय वीर अहलावत (67) और मनु गंदास (70) भी संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। तीनों का स्कोर नौ अंडर 207 है।