Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व कप्तान पोंटिंग वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच बने

सिडनी 
पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का सहायक कोच बनाया गया है, जो बल्लेबाजी पर फोकस करेंगे। पांच वर्ल्ड कप खेलकर 3 जीत चुके पोंटिंग की नियुक्ति गेंदबाजी कोच डेविड साकेर के इस्तीफे के एक दिन बाद हुई। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि पोंटिंग वनडे बल्लेबाजों पर काम करेंगे जबकि मौजूदा बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक एशेज की तैयारी में व्यस्त हैं। 

मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, 'वह बल्लेबाजों ही नहीं बल्कि पूरी टीम के मार्गदर्शक हैं। हम मिलकर वर्ल्ड कप जीतने के लिए प्रयास करेंगे। उनकी खेल की समझ कमाल की है और उन्हें पता है कि इस स्तर पर कैसा प्रदर्शन करना है। पोन्टिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2 वर्ल्ड कप अपने नाम किए। उनकी कप्तान में 2003 में साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप और 2007 में वेस्ट इंडीज में हुए वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की थी। इन दोनों वर्ल्ड कप में कंगारू टीम अजेय रही और कंगारू टीम को लीग मैचों के स्तर पर भी कोई टीम हरा नहीं पाई थी।