Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेटर जिन्होंने साथी खिलाड़ियों के पत्नी से ही कर ली शादी

पूरे विश्व में आज क्रिकेट का खेल अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है। खेल की दुनिया में भारतीय टीम और उसके कई प्लेयर्स ने दुनिया भर में इतिहास भी रचा है। क्रिकेट ऐसा रंगमंच है, जहां हर कोई एक दूसरे से जुड़ने के बाद अच्छा दोस्त बन जाता है। फिर वह चाहे महिलाएं ही क्यों न हों। दोस्ती के बाद करीबीयां भी बढ़ना लाजमी है। चूंकि एक दूसरे के घर पर आना जाना और एक दूसरे के प्रति लगाव भी बढ़ जाता है।

हम आपको दोस्ती के कारण ही उन दो क्रिकेटरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने साथी खिलाड़ी की पत्नी से ही शादियां रचाई।

बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट या फिर अन्य कोई बड़ी इंडस्ट्री हो कुछ भी छिप छिपाकर काम कर ले मीडिया से बहुत दिनों तक बच नहीं पाते हैं। आज के समय में खासतौर पर सोशल मीडिया कुछ इस तरह से एक्टिव है कि यदि कोई भी स्टार छोटी से छोटी भी हरकतें करता है, तो लोगों को तक पहुंच जाती है। पहले तो इस खबरों को स्टार्स नकारते हैं, लेकिन कहा जाता है कि सच्चाई बहुत दिनों तक नहीं छिपती।

ये हैं वो भारतीय खिलाड़ी

मुरली विजय

इंडियन टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार मुरली विजय को कौन नहीं जानता। जब भी वह खेल के मैदान में आते हैं, दर्शको में गजब का उत्साह देखने को मिलता है। मुरली ने 2012 में भारतीय टीम के प्लेयर दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता बंजारा से शादी कर ली थी।

दिनेश और निकिता की शादी 2007 में हुई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता 5 साल तक ही चल पाया और तलाक हो गया।

आपको बता दें कि दिनेश और निकिता की शादी के टूटने का कारण भी मुरली विजय को ही माना जाता है। चर्चा रही है कि दिनेश को निकिता और मुरली के अफेयर के बारे में जानकारी हो गई थी। दिनेश और निकिता बचपन से ही एक दूसरे के अच्छे फ्रेंड थे। दिनेश ने निकिता से 21 साल की उम्र में ही शादी रचा ली थी।

दोनों ही प्लेयर भारत के लिए पूरी मेहनत के साथ खेल रहे हैं। दिनेश की बात करें तो वह 2004 से ही भारतीय टीम के लिए योगदान दे रहे हैं। दिनेश एक बेहतरीन विकेटकीपर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं, मुरली टेस्ट मैचों में 3982 और वनडे में 339 रन बना चुके हैं। मुरली दाएं हाथ के बैट्समैन हैं और ताबड़तोड़ पारी खेलते हैं।

उपुल थरंगा (तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी से)

उपुल थरंगा श्रीलंका टीम के प्लेयर हैं। थरंगा भी विकेटकीपर की दुनिया में शुमार हो चुके हैं। थरंगा ने तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी निलंका विथनगे से शादी रचाई थी।

आपको बता दें कि दिलशान का नाम महान बैट्समैनों में आता है। दिलशान और निलंका को एक बेटा भी है। शादी के बाद दोनों के बीच ही अनबन सी होने लगी थी। रिश्ता मधुर नहीं होने के कारण दोनों ने ही तलाक दे दिया। इस बीच निलंका और थरंगा के बीच करीबी बढ़ने लगी।

बताते चलें कि निलंका का तलाक होने के बाद दिलशान ने अपनी बचपन की फ्रेंड मंजुला से विवाह कर लिया था। वहीं, थरंगा और निलंका एक दूसरे के इतने करीब आए कि दोनों ने शादी रचा ली थी।

अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो दिलशान ने टेस्ट मैचों में 5492 और वनडे में 10290 रन बना चुके हैं। वहीं, थरंगा टेस्ट में 1754 और वनडे में 6936 रन बना चुके हैं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post क्रिकेटर जिन्होंने साथी खिलाड़ियों के पत्नी से ही कर ली शादी appeared first on Sportzwiki.