Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने घोषित की नई टेस्ट रैंकिंग, पैट कमिंस नंबर एक गेंदबाज बने, देखें किस स्थान पर हैं भारतीय

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए पहले टेस्ट मैच के बाद आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग घोषित कर दी है। इस रैंकिंग में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। श्रीलंका ने इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट से हराया था। 9वां विकेट गिरने के बाद श्रीलंका को जीत के लिए 78 रन चाहिए थे। कुसल परेरा ने 153 रनों की नाबाद पारी खेली।

परेरा को रैंकिंग में बड़ा फायदा

श्रीलंका के मध्यक्रम बल्लेबाज कुसल परेरा ने इस मैच की पहली पारी में 51 और दूसरी पारी में 153 रन बनाये थे। इसी वजह से उन्हें टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग में 58 स्थान का फायदा हुआ है। अब वह 40वें स्थान पर पहुँच गये हैं।

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक टॉप 10 में पहुँच गये हैं। उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ है और अब 8वें स्थान पर पहुँच गये हैं। फाफ डू प्लेसिस को 7 स्थान का फायदा हुआ है वह 10वें स्थान पर पहुँच गये हैं।

टेस्ट में नया नंबर एक गेंदबाज

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच शुरू होने से पहले कागिसो रबाडा नंबर एक गेंदबाज थे। इस मैच में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और उन्हें दो स्थान का नुकसान हो गया है।

इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँच गये हैं। फरवरी 2006 के बाद यह पहला मौका है जब कोई ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचा है।

टॉप 10 बल्लेबाज रैंकिंग:

रैंक (+/-) खिलाड़ी टीम पॉइंट्स औसत
1 ( – ) विराट कोहली India 922 53.76
2 ( – ) केन विलियमसन NZ 897 51.44
3 ( – ) चेतेश्वर पुजारा India 881 51.18
4 ( – ) स्टीवन स्मिथ Aus 857 61.37
5= ( – ) जो रूट Eng 763 49.51
( – ) हेनरी निकोलस NZ 763*! 43.54
7 ( – ) डेविड वॉर्नर Aus 756 48.2
8= (+4) क्विंटन डी कॉक SA 710 39.16
( – ) एडेन मार्कराम SA 710* 44.13
10= (+1) डी. करुणारत्ने SL 688 36.37
(+7) फाफ डु प्लेसिस SA 688 42.56

 

टॉप 10 बल्लेबाज रैंकिंग:

रैंक (+/-) खिलाड़ी टीम पॉइंट्स औसत
1 (+1) पैट कमिंस Aus 878*! 22.02
2 (+1) जे एंडरसन Eng 862 26.93
3 (-2) के. रबाडा SA 849 21.88
4 ( – ) वी. फिलेंडर SA 821 21.64
5 ( – ) आर जडेजा India 794 23.68
6 ( – ) ट्रेंट बोल्ट NZ 771 27.9
7= ( – ) जेसन होल्डर Win 770* 27.69
( – ) एम अब्बास Pak 770* 18.86
9 ( – ) टिम साउथी NZ 767 29.93
10 ( – ) आर अश्विन India 763 25.43

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी ने घोषित की नई टेस्ट रैंकिंग, पैट कमिंस नंबर एक गेंदबाज बने, देखें किस स्थान पर हैं भारतीय appeared first on Sportzwiki.